Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में टीको से वंचित गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का मिशन इन्द्रधनुष अभियान में किया जा रहा है टीकाकरण

 देवास जिले में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में टीको से वंचित गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों का मिशन इन्द्रधनुष अभियान में किया जा रहा है टीकाकरण



--------------


मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण सत्रों का जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तिवारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

-------------


     देवास 20 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि जिले में गर्भवती महिलाओं और जन्म से बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण से छुटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण मिशन इन्द्रधनुष अभियान के दौरान किया जा रहा है।


    जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनिल तिवारी ने बताया कि देवास जिले में मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थाओ और आंगनवाडी केन्द्र पर निर्धारित माईक्रोप्लान अनुसार प्रति मंगलवार और शुक्रवार नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित कर गर्भवती माताओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।


     बुधवार को जिले में आयोजित मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण कर यूविन पोर्टल पर एन्ट्री की जा रही थी। सत्र स्थल पर पोर्टल में ऑनलाईन एन्ट्री नहीं होने की समस्या बताई। व्हीसीसीएम संजय नागर द्वारा तत्काल निराकरण कर यूवीन पोर्टल मे टीकाकरण सत्र प्रारंभ कर एन्ट्री करवायी। साथ ही अन्य स्वास्थ्य गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत जिले और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और सुपरवाईजर द्वारा सुपरविजन एप के माध्यम सर्पोटिंग सुपरविजन किया जा रहा है।