राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर महापौर श्रीमती अग्रवाल ने बालिकाओं को कृमिनाशक की गोली खिलाकर किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ
-----------
देवास 12 सितम्बर 2023/ राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बालिकाओं को कृमिनाशक की गोली खिलाकर किया जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया
। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय महाराणी चिमनाबाई हायर सेकण्डरी आयोजित किया गया। महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने स्कूल की बालिकाओं को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली खिलाई और बच्चो को शपथ दिलाई।
महापौर श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में कृमि संक्रमण व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से हो सकता है। कृमि संक्रमण से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है। वही दूसरी ओर उनमें खून की कमी व पोषण स्तर पर भी दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए शासन द्वारा साल में एक बार एल्बेंडाजॉल की गोली का सेवन कराया जाता है। सभी बच्चे गोली का सेवन करे और कृमि से छुटकारा पाये।
सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता ऊईके बताया कि 01 से 19 वर्षीय बच्चों को शालाओं/आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में विभिन्न हितग्राही वर्ग को खाना खाने के बाद एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन कराया गया। अभियान में शतप्रतिशत बच्चों को कृमिनाशक गोली खिलाई जायेगी। किसी कारण से जो बच्चे आज गोली नही खा पाये उन्हे 15 और 18 सितम्बर को मॉप-अप दिवस आयोजित कर छुटे बच्चों को गोली खिलाई जायेगी। ब्लॉक स्तर अन्य संस्थाओं में जनप्रतिनिधियो के द्वारा अभियान का शुभारम्भ किया गया। अभियान को सफल बनाने स्कूलो और आंगनवाडी केन्द्रों की मॉनिटरिंग जिला स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गयी।
इस अवसर पर श्री दुर्गेश अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ विष्णुलता उईके, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी, डॉ एम.एस. गोसर, प्राचार्य श्रीमती दिव्या निगम, क्षेत्रीय समन्वयक एविडेंस एक्सन इन्दौर रीजन श्री बृजमोहन दुबगे, जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीपीएम श्रीमती कामाक्षी दुबे, एपीएम स्वीटी यादव, डीसीएम ओमप्रकाश मालवीय, बीईई सुखदेव रावत, एलएचव्ही श्रीमती कांता सौलंकी सहित स्कूल के अन्य शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

