Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कलेक्टर श्री गुप्ता ने 100 बेड मेटरनिटी भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण


कलेक्टर श्री गुप्ता ने 100 बेड मेटरनिटी भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश






-------------


जिला अस्पताल ओपीडी कक्ष मे लीकेज कार्य एक्सपर्ट की निगरानी में शीघ्र करायें


--------------


       देवास, 15 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिला अस्‍पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला अस्‍पताल में ओपीडी और वार्ड में भ्रमण कर किया। ओपीडी के एक सेक्शन में लीकेज की समस्या होने से पानी ओपीडी आने व अन्य समस्या को शीघ्र ठीक करने री-स्ट्रैक्चर के लिए एक्सपर्ट की निगरानी में कार्य करवाने के निर्देश संबंधितों को दिये। री-स्ट्रैक्चर के कार्य को प्रारम्भ करने से पूर्व एएनसी वार्ड को शिफ्ट कर, टायलेट एरीया का रिनोवेशन का कार्य कर करने व एएनसी महिलाओं के लिए अन्य वार्ड में व्यवस्था के निर्देश दिये।


    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्माण कार्य प्रगति की निरन्तर मॉनिटरिंग सम्बंधित निर्देश अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने परिसर में बन रहे 100 बेड के मेटरनिटी वार्ड का निरीक्षण किया। कार्य की गति धीमी होने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 24 घण्टे कार्य जारी रखते हुए सम्बंधित इंजीनियर को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।


     निरीक्षण के दौरान इंजीनियर द्वारा 30 नवम्बर 2023 तक समस्त निमार्ण कार्य पूर्ण करने और लिफ्ट लगाये जाने कि बात कही गई। मेटरनिटी का एनक्वास के मापदण्ड अनुसार निर्माण कार्य के लिए डिजाईन में आवश्यक सुधार के लिए आरएमओ द्वारा अवगत कराने पर इंजीनियर के साथ नक्शा, डिजाईन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


     निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, सीएमएचओ डॉ विष्णुलता  ऊईके, सिविल सर्जन एम.पी.शर्मा, आर.एम.ओ. डॉ अजय पटेल, पीडब्लूडी, नगर  निगम, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर, अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टॉफ उपस्थित था।