Type Here to Get Search Results !

शोशल मीडिया पर वायरल हुआ मेसेज नगर निगम व प्रशासन पर उठाये सवाल

 उज्जैन रोड बाईपास पर नौसराबाद कॉलोनी में शासकीय भूमि सर्वे नंबर 138 पर 25 बाई 30 वर्ग फीट भूखंड पर अवैध निर्माण कर एक ढांचा खड़ा करके इमामबाड़े का नाम देकर  असामाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण किया गया,  जिसे हटाने के लिए 18 जनवरी 2023 को तहसीलदार देवास के द्वारा आदेश पारित किया गया , परंतु आयुक्त नगर निगम देवास  और अनुविभागीय अधिकारी देवास की कार्य के प्रति उदासीनता और लचर कार्यप्रणाली के कारण यह अतिक्रमण आज लगभग 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हटाया गया ,जिससे अन्य स्थानों पर अतिक्रमण करने वाले असामाजिक लोगों के हौसले बढ़ रहे हैं और इन स्थानों पर होने वाली अवैध गतिविधियों के कारण कानून व्यवस्था और शांति भंग होने का खतरा उत्पन्न हो गया हैl

 अपने ही आदेश का पालन नहीं करने वाला प्रशासन तुष्टिकरण की नीति को छोड़कर तत्काल इस अतिक्रमण को तोड़े l