Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित



कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




--------------


विधानसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी रिटर्निंग अधिकारी आरओ हैंड बुक का अध्ययन करें- कलेक्टर श्री गुप्ता


--------------


जिले में कोटपा अधिनियम के तहत की लगातार कार्यवाही करें


------------


धाराजी और सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश


------------


     देवास 28 अगस्‍त 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी,  डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।


         बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए सभी रिटर्निंग अधिकारी आरओ हैंड बुक का अध्ययन करें। जिले में क्रिटिकल मतदान केंद्रों का चयन करें। मतदान केंद्रों का पुनः परीक्षण करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरओ का निर्वाचन के संबंध में टेस्ट लिया। निर्वाचन संबंधित प्रश्न-उत्तर किये गए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि विभागों से चाही गई निर्वाचन संबंधी जानकारी समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। सभी विभाग मैन पावर डाटा निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में फोटो नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की गति में तेजी लाएं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए तथा बीएलओ घर-घर जाकर भी संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करें।


        कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने धाराजी और सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मत्स्य विभाग को निर्देश दिए कि मत्‍स्‍य विभाग जिले के तालाबों में मछली पालन के लिए मत्‍स्‍य बीज उपलब्‍ध कराये और तालाबों में मछली पालन शुरू करें। जिले में बोरी बंधान का कार्य करें।


 


          कलेक्टर श्री गुप्ता ने उप संचालक कृषि से सोयाबीन फसल के संबंध में जानकारी ली, जहाँ फसल को नुकसान हुआ है, वहाँ दल भेजने के निर्देश दिए। खाद की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।


        कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएमएचओ से सभी विकासखण्‍डों में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। एनआरसी में कम बच्चे होने पर नाराजगी जाहिर की। कोटपा अधिनियम के तहत की गई कार्यवाहियों की जानकारी ली। जिले में लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि स्कूल, कॉलेजों के पास और सांची पाइंट पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही करें


         कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम समय-समय पर निर्माण कार्यो का निरीक्षण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने जिले में वन ग्राम को राजस्‍व ग्राम में परिवर्तित करने संबंधी की कार्यवाही की जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी विभाग से साइंस और पॉलीटेक्‍नीक कॉलजों की सड़कों के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली।


          कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।