Type Here to Get Search Results !

निःशुल्क कोचिंग संस्थान के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन विधिक जानकारी एवं पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया

 निःशुल्क कोचिंग संस्थान के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन विधिक जानकारी एवं पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया





 


     देवास 04 अगस्त 2023/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय स्थित मध्यस्थता भवन में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मानस सेवा संस्थान द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रोत्साहन से देवास शहर में चलाई जा रही निःशुल्क कोचिंग क्लास के छात्रों एंव शिक्षकों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोचिंग क्लास में निःशुल्क पढ़ा रहे शिक्षकगण श्री महेश सोनी, श्रीमती भावना उपाध्याय, श्रीमती रेणुका राठौर, डॉ. विजय शर्मा, कु. देवयानी शाक्य, डॉ. जुगलकिशोर राठौर, श्री जितेन्द्र गोस्वामी को पौधे देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छी तैयारी करने मे सहायता करने के उद्देश्य से नोट्स व पुस्तके भेंट की गई। छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा साहब ने बताया कि उन्हे अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। इंटरनेट का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे कि वे ज्ञानवर्धक बातों को सीख सकें। साथ ही साथ उन्होंने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया कि अगर हर व्यक्ति शिक्षित होगा तो निश्चित ही हमारा देश विकसित होगा।


           कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह मैडम द्वारा अपराध पीडि़त प्रतिकार योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई।  साथ ही गरीबी उन्मूलन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विधिक सहायता प्रवधानों के बारे में संक्षेप में बताया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रथम अपर जिला न्यायाधीश श्री मनीष सिंह ठाकुर, प्रियांशु पांडे व्यवहार न्यायाधीश एवं संस्था मानस के सदस्यगण अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा, उपाध्यक्ष डॉक्टर जुगल किशोर राठौर, सचिव राजेश पटेल सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित आदि जन उपस्थित रहे।