Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

 राष्ट्रीय खेल दिवस पर शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन






------------


देवास 28 अगस्‍त 2023/ नेहरू युवा केन्द्र, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम देवास में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता हर्षिता लकवाल एवं उपविजेता नंदनी कुमावत रही। निर्णायक दीपक पारोचे एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता बालक अर्जित सोलंकी एवं उपविजेता संकल्प मालवीय एवं बालिका में विजेता प्रियांशी थवलियाल एवं उपविजेता गौरी सिसोदिया निर्णायक रोहित गुप्ता एवं राजवीर ठाकुर थे। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिये गये। इस दौरान जिला खेल अधिकारी श्री हेमंत सुबीर, कार्यक्रम पर्यवेक्षक अनिल जैन, धर्मेन्द्रसिंह, अंकेश जैन, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत डागोरा ने किया।