देवास जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा निकाली जा रही ‘’स्नेह यात्रा" का हुआ समापन
-------------
देवास 26 अगस्त 2023/ देवास जिले में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्त तक स्नेह यात्रा निकाली गई। ‘’स्नेह यात्रा" का समापन शनिवार को हुआ। स्नेह यात्रा के ग्यारवें दिन विकासखण्ड कन्नौद के गोविन्द नगर से स्नेह यात्रा का शुभरांभ किया गया। स्वामी माधवानंद जी महाराज जी द्वारा समाज मे एकजुटता एवं समरसता का संदेश दिया गया, स्नेह यात्रा में संत परम् पूज्य स्वामी माधवानंद जी महाराज जी ने सभी ग्राम में घर-घर जाकर रक्षा सुत्र बांधे।
विकासखण्ड कन्नौद मे स्नेह यात्रा के द्वितीय दिवस के यात्रा गोविन्द नगर , ग्राम जबलपुर, बेरागड़ा, सिंगोड़ी , ग्राम चोरवा, भायली ,निमलाय, राम मंदीर डेरिया पहुँची।
देवास जिले में विकास 10 दिनों से चल रही स्नेह यात्रा ग्यारवें दिवस में कन्नौद विकासखंड में ग्राम एवं वार्ड से होती हुई समापन की ओर अग्रसर हुई आज यात्रा गोविंद नगर नगर में स्वागत एवं संत प्रवचन होकर ग्राम कनाडा सिंगोड़ी भाईली जिनवाणी होती हुई अंतिम ग्राम डेरिया में उपस्थित संत के आशीर्वचन पश्चात संपन्न हुई
स्नेह यात्रा में गायत्री शक्तिपीठ परिवार, मध्यप्रदेश योग आयोग के शर्मा जी, रामचंद्र मिशन के चेतन जी, बागली ब्लॉक की सभी नवांकुर संस्थाए, प्रसफुटन समितिया सीएमसीएलडीपी अंतर्गत मेन्टर्स एवं छात्र सामाजिक कार्यकर्ता की सहभागिता रही।

