Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में खेल विभाग द्वारा पद्मश्री मे. ध्यानचंद की स्मृति में खेल सप्ताह आयोजित कर विभिन्न खेल गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन

 देवास जिले में खेल विभाग द्वारा पद्मश्री मे. ध्यानचंद की स्मृति में खेल सप्ताह  आयोजित कर विभिन्न खेल गतिविधियों का किया  जा रहा है  आयोजन





--------

देवास 26 अगस्त 2023/ देवास जिले में खेल और युवा कार्यक्रम भारत सरकार तथा संचालनालय खेल और युवा कल्याण मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार  हॉकी के महान् जादूगर पद्मश्री मे. ध्यानचंद जी के जन्म दिवस "राष्ट्रीय खेल दिवस" के अवसर पर पुलिस लाइन व समीपस्थ बस्तियों की महिलाओं और बच्चों के लिए " फन गेम्स " के अन्तर्गत रस्सी कूद , डॉज बॉल , सेव द वॉटर इनवर्टेड पचपना से बचपना , जैसे शारीरिक और पात्र पहचानों भारत माता की जय , जैसे बौद्धिक खेलों का आयोजन किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी व खेल सामग्री दी गयी । प्रतिभागियों द्वारा " फिटनेस व स्वच्छता का संकल्प लिया गया ।  न्यू क्वार्टर्स महिला खेल व सांस्कृतिक मंडल से उर्मिला , आरती , निशा , सोनम , विनीता , भावना , दीपिका , पूजा , मोनिका , मधु , अराधना आदि ने बाजी मारी ।

     इस अवसर पर जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने पद्मश्री मेजन ध्यानचंद जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। खेल अधिकारी सूबेदार संगीता कनेश , जावेद पठान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र से अनिल जैन खेल विभाग से जावेद पठान , इंस्पेक्टर पशुपतिनाथ चौबे , शैलेष , बाबू , पुष्पकुमार , हैडकॉनिस्टेबल स्नेहलता , नवआरक्षक रानी , वर्षा उपस्थित थे।