Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



--------------


मतदान केंद्रों, भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाज़ारों, स्कूल एवं कॉलेज में पहुँचकर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा


------------


कलेक्टर श्री गुप्ता ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर मताधिकार का उपयोग करने की अपील


---------


देवास, 02 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय परिसर देवास से बुधवार को जिले की विधानसभाओं के लिए मतदाता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान से संबंधित प्रक्रिया को सुलभ रूप से समझाने के दृष्टिगत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता वाहन जाएंगे। इस दौरान अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री टी. प्रतीक राव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री बिहारी सिंह सहित अन्य संबंधि‍त अधिकारीगण उपस्थित थे।


कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जागरूकता वाहन जिले की विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के साथ भीड़- भाड़ वाले क्षेत्रों, हाट-बाज़ार, स्कूल एवं कॉलेज आदि में जाकर मतदाताओं को जागरूक करेगा। सभी जागरूकता वाहनों पर एलईडी वॉल लगाई गई है, जिस पर मतदाता जागरूकता संबंधी अनेक फिल्मों का प्रदर्शन मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ जागरूकता वाहनों पर ईवीएम एवं वीवीपेट का भी प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया सुलभ रूप से दी जायेगी। मतदाता जागरूकता के साथ इन वाहनों का उद्देश्य 2 से 31 अगस्त तक चलने वाले द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण -2023 अंतर्गत मतदाताओं से अपील कर कहा जाएगा कि जिन मतदाताओं ने 18 वर्ष की उम्र पूरी कर ली है साथ ही जो मतदाता 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे है, वे अपने मतदान केन्द्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से भी नाम जोड़ने के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक माह तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या मतदाता परिचय पत्र में सुधार हेतु आवेदन प्राप्त करेंगे।