Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित

 कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित




------------


सभी एसडीएम समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण करें


-------------


देवास जिले में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा 04 से 07 अगस्‍त तक


----------


जिले की शेष स्‍कूलों में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत 15 अगस्‍त तक स्‍मार्ट टीवी जन सहयोग से प्राप्‍त करें


------------


     देवास 01 अगस्‍त 2023/ समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम देवास श्री टी प्रतीक राव, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री बिहारी सिंह, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री आनंद मालवीया, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में 04 अगस्‍त को प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा विकासखण्ड सोनकच्‍छ, टोंकखुर्द, देवास, बागली एवं कन्‍नौद विकासखण्ड से होते हुए आष्टा जिला सिहोर में 07 अगस्‍त को प्रस्थान करेगी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि समरसता यात्रा के संचालन के लिए विभिन्‍न व्‍यवस्‍थाओं के लिए अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई है। जिले में समरसता यात्रा गरिमामय तरीके से निकाले।   


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सभी एसडीएम समय-समय पर छात्रावासों का निरीक्षण करें। छात्रावासों में चल रहे निर्माण कार्यो में गुणवत्‍ता का ध्‍यान रखे। एसडीएम पीआईयू द्वारा निर्माण किये हुए भवनों की गुणवत्‍ता की जांच करें। वन ग्राम को राजस्‍व ग्राम में परिवर्तित करने के लिए अभियान चलाकर निराकरण करें। किसानों के खाते किसानों के खाते में कितने न्‍यूनतम पैसे रखे जाए, इस संबंध में जिले की सभी बैंक शाखाओं में फ्लेक्‍स लगाये।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएमएचओं से जिले की एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। जिले की शेष स्‍कूलों में ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान के तहत 15 अगस्‍त तक स्‍मार्ट टीवी जन सहयोग से प्राप्‍त कर स्‍टांल करें। जिले की मण्डियों की दुकानों का नये सिरे किरायों का निर्धारण करें। मत्‍स्‍य पालन के लिए बीज का वितरण समय सीमा में करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि राजस्‍व विभाग के अधिकारी सीमांकन, बटवारा संबंधित मामलों का निराकरण करें। बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूमों को 24×7 संचालित रखें। कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें।


      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें।


     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें।