दिनांक 6 अगस्त रविवार को प्रातः 9:30 बजे देवास रेलवे स्टेशन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत देवास रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगेl
बंधुओं ! हम सब के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारी केंद्र सरकार द्वारा देवास को एक बहुत ही बड़ी सौगात दी जा रही है, अतः इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्ताओं को उपस्थित होकर माननीय नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुनने के साथ ही उनका धन्यवाद और आभार भी प्रकट करना है l अतः आप सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं
गोरतलब है कि देवास को रेलवे दोहरीकरण पूर्ण हो जाने के कारण यह सुविधा उपलब्ध हो गई है अब देवास रेलवे स्टेशन भी देश के अन्य रेलवे स्टेशनो की तरह सम्पूर्ण रूप से आधुनिक तकनीक से लैस होकर समस्त सुविधाओं को प्राप्त करेगा व यात्रियों के साथ देवास की जनता को भी सुविधाएं उपलब्ध होगी ।
