संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में किया प्रवेश
-----------
यात्रा ने सोनकच्छ विधानसभा से जिले में किया प्रवेश शनिवार को सोनकच्छ में होगा जनसंवाद
---------------
देवास, 04 अगस्त 2023/ संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में आज शुक्रवार को प्रवेश किया। समरसता यात्रा शाजापुर जिले से पहुंचकर सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां में पहुंची। वहां से सोनकच्छ के लिए पहुंची। सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम किया। यात्रा सोनकच्छ सहित जिले के टोंकखुर्द, देवास, बागली एवं कन्नौद विकासखण्ड से होते हुए आष्टा जिला सीहोर में 07 अगस्त को प्रस्थान करेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा का शुभारम्भ नीमच, मांडव, श्योपुर, बालाघाट एवं सिंगरौली से विगत दिवस को हुआ है।
इन मार्गों से निकलेगी यात्रा
संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास जी की समरसता यात्रा देवास जिले में शुक्रवार 04 अगस्त को सोनकच्छ विधानसभा के पीपलरावां को सायं के समय प्रवेश किया। दिनांक 05 अगस्त को यात्रा पीपलरावां से प्रारंभ होगी जो कि टोंकखुर्द, देवली, इकलेरा माताजी, भुतियाबुजुर्ग, जमुनिया होते हुए सोनकच्छ पहुंचेगी जहां जनसंवाद कार्यक्रम होगा। जनसंवाद कार्यक्रम प.पू श्री स्वामी कृष्णकांत दुबे, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में होगा। यात्रा दोपहर देवास पहुंचेगी। यात्रा का जनसंवाद कार्यक्रम रेवाबाग देवास में होगा। यात्रा क्षिप्रा, सिया, सिंगावदा सेक्टर के समस्त ग्राम एवं देवास नगर के समस्त वार्डों में निकलेगी। जनसंवाद कार्यक्रम प.पू. श्री स्वामी दिनेश शर्मा, श्री विजयदास बैरागी, श्री दिनेश महाराज, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक देवास श्रीमती गायत्रीराजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव के आतिथ्य में होगा। समरसता यात्रा देवास से हाटपीपल्या के लिए प्रस्थान करेगी जहां पर रात्रि विश्राम होगा। दिनांक 06 अगस्त को हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र के नेवरी, चापड़ा, करनावद, कमलापुर, देवगढ़ तथा हाटपीपल्या नगर से गुजरेगी। हाटपीपल्या में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसंवाद कार्यक्रम प.पू. श्री स्वामी सुभाष जी महाराज, ओखलेश्वर धाम ओखला, सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया के आतिथ्य में होगा। इसके पश्चात यात्रा बागली विधानसभा क्षेत्र के पुंजापुरा, कांटाफोड़, सतवास, लोहरदा से निकलेगी। जनसंवाद का कार्यक्रम सतवास में प.पू. श्री स्वामी बद्रीदास जी महाराज जटाशंकर तीर्थ बागली, विधायक श्री पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया के मुख्य आतिथ्य में होगा। सतवास में रात्रि विश्राम के पश्चात दिनांक 07 अगस्त को यात्रा खातेगांव विधानसभा में प्रवेश करेगी। इस दौरान यात्रा कुसमानिया, बिजवाड़, ननासा, कन्नौद नगर सहित अन्य ग्रामों से गुजरेगी। इस दौरान जनसंवाद का कार्यक्रम कन्नौद में प.पू श्री स्वामी कृष्णशरण जी महाराज बजवाड़ा एवं प.पू स्वामी प्रकाशचंद जी महाराज बागदी संगम आश्रम मंडलेश्वर धाम एवं विधायक श्री आशीष शर्मा के आतिथ्य में आयोजित होगा। इसके पश्चात यात्रा सीहोर जिले के लिए प्रस्थान करेगी।



