नेहरू युवा केन्द्र देवास द्वारा सद्भावना दिवस एवं ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ की शपथ दिलाई
-----------
देवास 21 अगस्त 2023/नेहरू युवा केन्द्र देवास एवं स्टार ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा सदभावना दिवस एवं मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत पंच प्रण निर्वहन की शपथ दिलाई गई। शपथ उपनिदेशक श्री अरविन्द श्रीधर एवं निदेशक आरसेटी श्री पुष्पेन्द्र पाण्डेय द्वारा युवाओं को दिलाई गई। कार्यक्रम में रीना नाथ राजानी, मीनाक्षी वर्मा, रवि सोलंकी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल जैन कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने किया।
