देवास जिले में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्य 31 अगस्त तक जारी
---------
देवास 21 अगस्त 2023/ जिले में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 का कार्य जारी है। पुनरीक्षण का कार्य 31 अगस्त जारी रहेगा। इसके तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची में बीएलओ एवं दल से संपर्क कर मतदाता सूची मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जिले भर में स्वीप अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसके माध्यम से मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गांव-गांव पर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन लगाकर मतदाताओं को मतदान करने की प्रक्रिया बताई जा रही है। स्वीप अभियान के तहत नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। स्कूलों में मतदाता जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है।
