Type Here to Get Search Results !

महापौर जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनो को निराकरण हेतु विभागो मे दिये

 महापौर जनसुनवाई के प्राप्त आवेदनो को निराकरण हेतु विभागो मे दिये


देवास/ महापौर जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनो के निराकरण हेतु विभागो मे दिये गये। जिन आवेदनो का त्वरित निराकरण हो सकता है, उनका निराकरण कर शेष आवेदन संबंधित विभागो को समय सीमा मे निराकरण हेतु दिये जाते है। इसी अन्तर्गत 2 अगस्त बुधवार को महापौर जनसुनवाई निगम राजस्व समिती अध्यक्ष जितेन्द्र मकवाना के द्वारा निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के साथ की गई। इस दौरान नागरिको से प्राप्त आवेदनो को विभागो मे निराकरण हेतु भेजा गया। उल्लेखनिय है कि महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के धार्मिक यात्रा मे प्रवास पर होने के कारण श्री मकवाना द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान 12 लायसेंस व 3 मजदूर डायरी का वितरण भी व्यसाईयो व हितग्राहियो को किया गया। जनसुनवाई मे निगम कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उद्यान विभाग प्रभारी दिनेश चौहान, राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, प्रवीण पाठक, स्थापना प्रभारी अशोक देशमुख, उपयंत्री जीवन रावत, स्वास्थ्य निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, जन्म मृत्यु शाखा से प्रहलाद चौहान, सचिव शाखा से विकास शर्मा, एनयुएलएम शाखा से विशाल जगताप, समीर शेख आदि उपस्थित रहे।