Type Here to Get Search Results !

श्री अरविंद तिवारी बने एडिशनल डीसीपी, यातायात इंदौर

 ● श्री अरविंद तिवारी बने एडिशनल डीसीपी, यातायात इंदौर 


● पुलिस आयुक्त,श्री मकरंद देउस्कर ने कंधों पर अशोक स्तंभ बेच लगाकर शुभकामनाएं दी।


दिनांक 31 जुलाई 2023 को पुलिस मुख्यालय द्वारा पद्दोन्नति/स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें सहायक पुलिस आयुक्त, (यातायात प्रबंधन जोन-4) के पद  पर नगरीय, इंदौर में पदस्थ श्री अरविंद तिवारी को एसीपी से एडिशनल डीसीपी (यातायात), नगरीय इंदौर के रूप में पद्दोन्नति प्रदान की गई।

             इसी तारतम्य में आज दिनांक 1 अगस्त 2023 को पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर कार्यालय में श्री अरविंद तिवारी को पुलिस आयुक्त, श्री मकरंद देउसकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त श्री मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा कंधों पर अशोक स्तम्भ बेच लगाकर एसीपी से एडिशनल डीसीपी पद पर पदोन्नत किया। सभी ने शुभकामनाओं के साथ नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए श्री अरविंद तिवारी को प्रेरित किया।