देवास - सोनकच्छ ब्रेकिंग न्यूज
सौरभ पुरोहित
जबलपुर से इंदौर जा रही प्रायवेट यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई
बस के इंतजार में खड़े पिता पुत्र गंभीर घायल
पुत्र बस के नीचे अभी भी दबा हुआ
पुलिस ने क्रेन बुलाई
बस जबलपुर से इंदौर जा रही थी इंदौर भोपाल हाईवे पर पुष्पगिरी के यहां पर दो व्यक्ति इंतजार कर रहे थे बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई जिसके चलते रोड के किनारे खड़े सांवेर निवासी राधेश्याम शर्मा और उनके बेटे पर बस पलटी खाने के बाद ऊपर आ गई। आसपास के ग्रामीणों वह पुलिस ने आपसी सामंजस्य से बस के अंदर की सवारी को निकाला इसके बाद अंदर फंसे राधेश्याम को बाहर निकाल कर देवास रेफर किया गया फिलहाल राधेश्याम का बेटा अर्पण शर्मा बस के नीचे ही फसा हुआ है। बस में भी कुछ लोगो को चोट आई है। बस का ड्राइवर फरार है। राधेश्याम शर्मा की देवास हॉस्पिटल में मोत हो गई हैं।

