Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं




-----------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


------------


     देवास, 22 अगस्‍त 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


बीमा राशि का भुगतान कराया जाए


     जनसुनवाई में अजय सिंह राठौर निवासी रोजड़ी ने बीमा राशि का भुगतान कराने के  संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


दिव्‍यांग पेंशन दिलाई जाये


     जनसुनवाई में बाबुलाल निवासी देवास ने दिव्‍यांग पेंशन दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


मुआवजा राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में मना बाई पति सजन सिंह निवासी हतनौरी तहसील कन्‍नौद ने कृषि भूमि से इंदौर-बैतूल हाईवे मार्ग निकले पर मुआवजा राशि के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


आर्थिक सहायता दिलाई जाए


     जनसुनवाई में अनिता राजोरिया निवसी पालनगर ने आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।