Type Here to Get Search Results !

मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान में देवास जिले की लगभग 998 स्कूलों में कराया जाएगा फर्नीचर उपलब्ध

 ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान में देवास जिले की लगभग 998 स्कूलों में कराया जाएगा फर्नीचर उपलब्ध




------------


स्वत्रंता दिवस पर पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री ठाकुर ने लोगो(चिन्‍ह) का किया विमोचन


--------------


      देवास 16 अगस्‍त 2023/ देवास जिले की शासकीय स्‍कूलों में अच्‍छी व्‍यवस्‍थाओं और शिक्षा के लिए ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान का शुभारम्‍भ 15 अगस्त  स्वत्रंता दिवस पर प्रदेश की पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर द्वारा किया गया। ‘’मेरी शाला-सम्पूर्ण शाला’’ फर्नीचर हर छात्र का अधिकार अभियान के लोगो(चिन्‍ह) का विमोचन शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय क्रमांक तीन में किया गया।


       प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देवास श्री राजेन्‍द्र सक्‍सेना ने बताया कि अभियान के तहत जिले के लगभग 998 स्कूलों में छात्र/छात्राओं के बैठने के लिए जन सहयोग एवं सी.एस.आर. मद से छात्रों के लिये फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें प्राथमिक शाला के बच्चों के लिये छोटे आकार वाला फर्निचर एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के लिये बड़े आकार वाला का फर्नीचर स्कूलों में उपलब्‍ध कराया जायेगा।