Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में स्नेह यात्रा का माताजी टेकरी से हुआ शुभारंभ मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्‍त तक निकाली जा रही है स्‍नेह यात्रा

 देवास जिले में स्नेह यात्रा का माताजी टेकरी से हुआ शुभारंभ




मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्‍त तक निकाली जा रही है स्‍नेह यात्रा







-----------


स्‍नेह यात्रा में धर्मगुरू होंगे शामिल, यात्रा में संकीर्तन, सत्‍संग, रक्षा सूत्र बंधन, तिलक, स्‍वागत और संवाद कार्यक्रम होंगे आयोजित


------------


     देवास 16 अगस्‍त 2023/ देवास जिले में मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा स्‍नेह यात्रा 16 अगस्‍त से 26 अगस्‍त तक 11 दिवस की यात्रा निकाली जायेगी। स्‍नेह यात्रा का शुभारम्‍भ स्‍वामी ऐश्‍वर्यानंद सरस्‍वती आर्ष विद्या गुरूकुलम विकास केन्‍द्र इंदौर ने माताजी टेकरी पर मां तुलजा भवानी एवं मां चामुंडा माता के दर्शन कर किया। गया देवास नगर में रेवा बस्ती, राधागंज बागरी मोहल्ला, रविदास नगर न्यू देवास अन्य स्थानों पर गुरुजी के माध्यम से आशीर्वचन सभी को प्राप्त हुए रक्षा सूत्र का कार्यक्रम समस्त स्थानों पर किया गया।


     स्‍नेह यात्रा के दौरान रेवा बाग में गुरुजी का स्वागत महिलाएं द्वारा भजन से किया गया एवं स्नेह यात्रा मे सभी लोगो से मिलकर उन्हे तिलक एवं स्नेह सूत्र बाधा गया। स्नेह यात्रा में स्वामी जी द्वारा संत रविदास जी के चरित्र का वर्णन किया गया तथा अधात्मक के बारे में बताया गया। स्नेह यात्रा के साथ-साथ चलने वाले जिले के प्रमुख संत सामाजिक एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री देवेन्द्र शर्मा, विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीलम सोनी, विकासखण्ड समन्वयक टोंकखुर्द श्री राजेश सिसोदिया, विकासखण्ड समन्वयक बागली श्री प्रफुल्ल पाठक एवं वार्ड रहवासी उपस्थित थे।


देवास जिले में इन जगह निकलेगी स्‍नेह यात्रा


     स्‍नेह यात्रा 26 अगस्‍त तक जिले के विभिन्‍न ग्रामों में पहुंचेगी। स्‍नेह यात्रा में धर्मगुरू शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा में संकीर्तन, सत्‍संग, रक्षा सूत्र बंधन, तिलक, स्‍वागत और संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। स्‍नेह यात्रा 17 अगस्‍त को देवास से प्रारम्‍भ होकर दत्‍तोत्‍तर, विजयागंज मण्‍डी, हैबतपुरा, जीवाजीपुरा, कालूखेडी, रालामण्‍डल, आगरोद, ईलासखेडी, सुतारखेडी से देवास पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। 


     स्‍नेह यात्रा 18 अगस्‍त को सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड में सोनकच्‍छ से प्रारम्‍भ होकर पांदाजागीर, बुदनगांव, नाराना, नानाधाराखेडी, सरसोदा, भलाईखुर्द, भलाईकला, जलोदिया, मोडारिया से खोनपीर पिप्लिया पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। 18 अगस्‍त को स्‍नेह यात्रा में स्‍वामी कृष्‍णकांत दुबे और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा 19 अगस्‍त को खोनपीर पिपल्‍या से प्रारम्‍भ होकर गढखजुरिया, कचनारिया, बुंदीखेडी, खोयरा, मावरखेडी, पटाडियाताज, खेरिया जागीर, कुमरिया बनवीर, पालिया मोहावा से सुढखेडा पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।  स्‍नेह यात्रा 20 अगस्‍त को सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड के ग्राम अगेरा से प्रारम्‍भ होकर कालाखेडी, छायनमैना, तालोद, जामगोद, दूधलई, हरनावदा, ककाखजुरिया, गंधर्वपुरी से बैराखेडी पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।


     स्‍नेह यात्रा 21 अगस्‍त को विकासखण्‍ड टोंकखुर्द के ग्राम बैराखेडी से प्रारम्‍भ होकर देवली, रनायलकला, सालमखेडी, गोरवा, बिसलखेडी, चौबारा‍धीरा, सुन्‍दपुर, भुतियाबुजुर्ग, एकलेरामाताजी से बालोन पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। यात्रा में स्‍वामी देवनारायण महाराज एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा 22 अगस्‍त को बालोन से प्रारम्‍भ होकर नान्‍देल, जिरवाय, पाण्‍डी, संवरसी, कुमारपिपल्‍या, जमाडी, जमानिया, सेडु, लसुडिया कुलमी से कमलापुरखेडा पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।


     स्‍नेह यात्रा 23 अगस्‍त बागली विकासखण्‍ड में बागली से प्रारम्‍भ होकर अबराजसहानी, भीलअमला, गोपीपुर, खेडेखाल, चारिया, धावडिया, चारबडी, गुवाडी, सेवनयाखुर्द से अम्‍बापानी पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। स्‍नेह यात्रा में 23 अगस्‍त  स्‍वामी सुभाष महाराज ओखलेश्‍वर धाम एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा 24 अगस्‍त को अम्‍बापानी से प्रारम्‍भ होकर जटाशंकर, बरझाई, सोबलियापुरा, पुंजापुरा, चंदूपुरा, पलासी, रूपालीपुरा, बोरखालिया, बोरपडाव से पोस्तिपुरा पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी।


     स्‍नेह यात्रा 25 अगस्‍त को विकासखण्‍ड कन्‍नौद में कन्‍नौद से प्रारम्‍भ होकर हतनोरी, बीजवाड, पानीगांव, बोरानी, सुन्‍द्रेल, हीरापुर, बंधावा, नयापुरा, जसमदपुरा से हस्‍याखेडी पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगी। स्‍नेह यात्रा में 25 अगस्‍त को स्‍वामी बद्रीदास महाराज जटाशंकर तीर्थ एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। स्‍नेह यात्रा में 26 अगस्‍त को हस्‍याखेडी से प्रारम्‍भ होकर गोविंद नगर, ग्राम जबलपुर, बेरागढा, सिगोडी, चोरबा, भायली, जिनवानी, निमलाय, डेहरी से तुमडी खेडा में पहुंच कर यात्रा का समापन होगा।