देवास जिले के 69 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हरिद्वार के लिए हुए रवाना
-----------
देवास 24 अगस्त 2023/ देवास जिले के 69 यात्री मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हरिद्वार के लिए रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों के साथ यात्रा में 02 अनुरक्षक भी साथ गये है। सभी यात्रियों को देवास से बस के माध्यम से उज्जैन ले जाया गया एवं उज्जैन से तीर्थ यात्रियों ट्रेन में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। तीर्थ यात्री 27 अगस्त को वापस लौटेंगे।



