Type Here to Get Search Results !

बाएफ का 57वां स्थापना दिवस जिले के तीन विकास खण्डो में धूमधाम से मनाया गया


 बाएफ का 57वां स्थापना दिवस जिले के तीन विकास खण्डो में धूमधाम से मनाया गया


--------------



     देवास 24 अगस्‍त 2023/ नाबार्ड के दस हजार एफपीओ बनाने की केन्द्रीय क्षेत्रीय योजनान्तर्गत देवास जिले के बागली में संचालित शैलसुता किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड तथा सोनकच्छ क्षेत्र में संचालित साडूमाता किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड, टीडीपी वाड़ी परियोजना, उदयनगर तथा मालवधरा परियोजना पटाड़ी क्षेत्र देवास आदि परियोजनाओं में बाएफ के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना क्षेत्र के ग्रामों  सादीपुरा, ओडनी, पटपडी, आगराखुर्द, कनेरिया में ग्रामीण महिला, पुरुष तथा बच्चों द्वारा ग्रामीण भारत को सुदृढ़ करने में बाएफ के अमूल्य योगदान को साधुवाद देते हुए संस्थापक स्व. डा. मणिभाई देसाई की तस्वीर के साथ नारे लगाते हुए रैली निकालकर, संगोष्ठी सहित वृक्षारोपण आदि सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


     जिसमें अपने-अपने क्षेत्र में बाएफ के अधिकारियों सादीपुरा एवं ओडनी में आर.के. ओझा, पटपडी तथा आगरा खुर्द में के.के. सेन, एस. के. सूर्यवंशी, जी.आर.ठाकरे, आर.वी. वर्मा तथा कनेरिया में विनय पाटीदार को आमन्त्रित किया गया। ग्रामीणों द्वारा सभाओं के माध्यम से बाएफ द्वारा अभी तक 14 राज्यों में 350 से अधिक जिलों में एक लाख गांवों में सेतिस लाख से अधिक परिवारों के साथ 56 वर्षो से सतत् दी जा रही गुणवत्तायुक्त सेवाओं एवं किये गये नवाचारों का गुणगान किया गया।


     बाएफ के 57वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उप संचालक कृषि आर. पी. कनेरिया, नाबार्ड के डीडीएम ओजस्वी दीक्षित, जीएमआई की तेजस्वी साल्वे सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पुरुस्कृत परिवारों को बधाईयां दी गयी।


     कार्यक्रम के सफलतम आयोजन में नाबार्ड के अभिसरण से गठित शैलसुता किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड रघुनाथ सिंह सैंधव, कृष्णपाल सिंह, अंतर सिंह पाटीदार, त्रिलोक चंद्र पाटीदार, सुरेश बागवान, स्कूल प्राचार्य जितेंद्र, साडूमाता किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड के अध्यक्ष ईश्वरसिंह, कनेरिया के सरपंच  अनुप सिंह नागर आदि का योगदान रहा।