Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्यवाही कर चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा लिये 47 सर्विलेंस नमूनें

 देवास जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कार्यवाही कर चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा लिये 47 सर्विलेंस नमूनें




------------


      देवास, 11 अगस्‍त 2023/ अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास ने बताया ग्राम कुसमानिया तहसील कन्नौद स्थित फर्म महेन्द्र किराना कुसमानिया पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश वास्कले ने दुकान के मालिक राधेश्याम गुप्ता पिता श्री बृजलाल गुप्ता की उपस्थिति में दुकान का निरीक्षण कर शिकायती शक्कर का नमूना जांच हेतु लिया जाकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजा गया।


      आम जनता को मिलावट रहित खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इसके लिए जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा कुल 47 सर्विलेंस नमूनें लिये गये। जिसमें  श्री खेड़ापति किराना भंडार खजुरिया, सांवरिया किराना नागुखेड़ी, अंकित किराना स्टोर उत्तम नगर उज्जैन रोड़ देवास, जायसवाल किराना जी.डी.सी. कॉलेज के सामने, राजावत ट्रेडर्स स्टेशन रोड़ देवास, श्री सिद्धि विनायक रेस्टारेंट मंडी बायपास चैराहा बिलावली देवास, श्री अमृत रसोई मक्सी रोड़ देवास, स्वास्तिक फूड जोन पिपल्या सड़क जिला देवास में फर्मों का निरीक्षण कर शक्कर के 4 नमूनें, चना दाल, मूंग दाल के 3 नमूनें, तुअर दाल के 4 नमूनें, उड़द दाल के 2 नमूनें, सिका हुआ चना, गाठिया के 2 नमूनें, नमकीन, दानें, आम का अचार, मैदा, मसूर दाल, बटला दाने, मूंग मोगर के 2 नमूनें, बेसन, रवा, राजगीरा लड्डू, मिल्क केक, चटनी, कटलेस, मावा बाटी, चॉकलेट रोल, आटा के 2 नमूनें, दही, पनीर, मक्का आटा, सेंव, समोसा, मिक्चर, मावा मिठाई, हल्दी, मिर्ची, धनिया, राई एवं जीरा का नमूना लिया गया। आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावटी से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।