प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लेकर श्री यशराज ने स्थापित किया स्वंय का उद्योग, अन्य 15 व्यक्तियों को भी दे रहे है रोजगार
---------------
आत्मनिर्भर बनने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे है धन्यवाद
-------------
देवास 11 अगस्त 2023/ शासन की योजना का लाभ पाकर जिले के बेरोजगार युवा रोजगार तो पा रहे हैं साथ ही दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने वालों में हाटपीपल्या के श्री यशराज जयसवाल पिता विक्रम जयसवाल ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ लिया तथा खुद का उद्योग प्रारंभ किया। आज वे दूसरों को रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। योजना का लाभ मिलने एवं निर्माण इकाई प्रांरभ होने से श्री यशराज काफी प्रसन्न है। उनके द्वारा बैंक की किस्त भी नियमित चुकाई जा रही है। आत्मनिर्भर बनने पर हितग्राही श्री यशराज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे है।
हितग्राही श्री यशराज को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र देवास द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी एवं हितग्राही का ऑनलाईन पोर्टल पर ऋण प्रकरण तैयार कराकर बैंक ऑफ इंडिया शाखा हाटपिपल्या में प्रेषित किया। बैंक ऑफ इंडिया शाखा हाटपिपल्या द्वारा 25 लाख रूपये का ऋण ग्रेनाईट एवं टाईल्स कटिंग एवं पॉलिसिंग निर्माण के लिए स्वीकृत किया गया। श्री यशराज जयसवाल द्वारा इकाई का प्रारंभ कर 15 व्यक्तियों को रोजगार प्रदाय किया जा रहा है। शासन द्वारा नियमानुसार स्वीकृत ऋण राशि पर 35 प्रतिशत के मान से 8.36 लाख रूपये मार्जिनमनी सहायता भी प्राप्त की गयी हैं।


