देवास जिले में स्कूल चले हम अभियान अंतर्गत अधिकारियों एवं प्रभुत्वजनों ने स्कूलों में जाकर बच्चों को किया प्रेरित
-------------
देवास 17 जुलाई 2023/ देवास जिले में स्कूल चले हम अभियान के शुभारम्भ पर जिले की सभी स्कूलों में अधिकारियों एवं प्रभुत्वजनों ने जाकर बच्चों को प्रेरित किया। स्कूलों में ‘’भविष्य से भेंट कार्यक्रम’’ आयोजित किये गये। स्कूलों में बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। बच्चों को चॉकलेट, कॉपी, पेन बिस्किट का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सहित देवास जिले में 19 जुलाई तक स्कूल चले हम अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल चलें हम अभियान में जनसहभागिता के लिए एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in के माध्यम से पंजीयन करवाने और इन दिनों में से किसी एक दिन बच्चों के बीच स्कूल जाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है।

