Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में स्‍कूल चले हम अभियान के शुभारम्‍भ पर प्रमुख सचिव श्रीमती देशमुख ने जिले की स्‍कूलों में जाकर बच्‍चों को किया प्रेरित

 देवास जिले में स्‍कूल चले हम अभियान के शुभारम्‍भ पर प्रमुख सचिव श्रीमती देशमुख ने जिले की स्‍कूलों में जाकर बच्‍चों को किया प्रेरित




-------------


जिले में ड्राप आउट बच्‍चों का चिन्‍हांकन कर शत प्रतिशत बच्‍चों को पुन: स्‍कूल में प्रवेश दिलाने संबंधी कार्यवाही के दिये निर्देश


-----------


     देवास 17 जुलाई 2023/ देवास जिले में प्रमुख सचिव मध्‍य प्रदेश शासन, भोपाल गैस त्रासदी तथा चिकि‍त्‍सा शिक्षा विभाग श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख ने कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के साथ सोनकच्‍छ विकासखण्‍ड के ग्राम अगेरा और छायनमैना में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय के बच्‍चों से चर्चा कर उन्‍हें नियमित रूप से स्‍कूल आने के लिए प्रेरित किया। उन्‍होंने बच्‍चों से स्‍कूल में मिल रहे मध्याह्न भोजन की जानकारी बच्‍चों से ली। स्‍कूल के शिक्षकों एवं स्‍कूल मैनेजमेंट समिति से चर्चा कर स्‍कूल की आवश्‍यताओं के संबंध में जानकारी ली। उन्‍होंने ड्राप आउट बच्‍चों का चिन्‍हांकन कर शत प्रतिशत बच्‍चों को पुन: स्‍कूल में प्रवेश दिलाने संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्‍होंने ग्राम छायन में शासकीय माध्‍यमिक विद्यालय स्‍कूल में पौधारोपण भी किया। इस दौरान एसडीएम सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, डीपीसी श्री प्रदीप जैन, तहसीलदार श्री मनीष जैन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।


     प्रमुख सचिव भोपाल गैस त्रासदी तथा चिकि‍त्‍सा शिक्षा विभाग श्रीमती देशमुख ने कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के साथ सीएम राईज स्‍कूल बालगढ़ में स्‍कूल चले हम अभियान अंतर्गत भ्रमण किया। स्कूल में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। स्‍कूल की प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब के संबंध में जानकारी ली। सीएम राईज स्‍कूल बालगढ़ में विद्यार्थियों से अनुभव साझा किये।


     उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश सहित देवास जिले में 19 जुलाई तक स्‍कूल चले हम अभियान चलाया जा रहा है। स्‍कूल चले हम अभियान के लिए राज्‍य शासन द्वारा वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अभियान के शुभारम्‍भ पर जिलो में भ्रमण के लिए निर्देश दिये है। स्कूल चलें हम अभियान में जनसहभागिता के लिए एजुकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in के माध्यम से पंजीयन करवाने और इन दिनों में से किसी एक दिन बच्चों के बीच स्कूल जाने के लिए शिक्षा विभाग ने पहल की है।


     प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन और पाठ्यपुस्तकों का नि:शुल्क प्रदाय किया जा रहा है। दो जोड़ी गणवेश देने के साथ ही पांचवीं और आठवीं पास कर छठवीं और नौंवी कक्षा में निर्धारित दूरी के शासकीय स्कूल में प्रवेश पर बेटा-बेटियों को नि:शुल्क सायकिल की सुविधा प्रदान की गई है। कक्षा बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर लेपटॉप के लिए राशि दी जा रही है। यही नहीं अपने विद्यालय में कक्षा बारहवीं में सबसे ज्यादा नम्बर प्राप्त करने पर ई-स्कूटी की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। शिक्षा के क्षेत्र में यह सब सुविधाएँ देने का उद्देश्य विद्यार्थियों का जीवन संवारना है।