Type Here to Get Search Results !

जिले में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

 जिले में जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ


------

जिले में दस्तक अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक होगा आयोजित

---------

  देवास 18 जुलाई 2023/ प्रदेश में बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य  विभाग द्वारा प्रतिवर्ष महिला एवं बाल विकास विभाग के समन्वय से दस्तक अभियान संचालित किया जाता है। इसके तहत शासन के दिशा निर्देशानुसार देवास जिले में भी दस्तक अभियान के प्रथम चरण का शुभारम्भ 18 जुलाई से किया गया।

       दस्तक अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय सहित विकासखण्ड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में अभियान का शुभारंभ किया गया। देवास जिला मुख्यालय पर संजीवनी पॉली क्लीनिक गीता भवन में महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन द्वारा विटामिन-ए की खुराक पीलाकर और ओ.आर.एस. का देकर दस्तक अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. स्वप्निल, जिला मीडिया अधिकारी कमलसिंह डावर, डीपीएम श्रीमती कामाक्षी दुबे, डीसीएम ओप्रकाश मालवीय, बीईई सुखदेव रावत, स्थानीय पार्षद अजय पंडित जनप्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी आशा कार्यकर्ता एवं हितग्राही उपस्थित थे। 

 महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि शासन के द्वारा दस्तक अभियान में 5 वर्ष तक के बच्चों की घर-घर जाकर स्क्रींनिंग और जांच उपचार किया जाएगा। इसके लिए सभी माता-पिता सहयोग प्रदान करे अपने बच्चों का शासन द्वारा अभियान के माध्यम से निःशुल्क घर पर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान कर रही है। 

नगर निगम सभापति श्री रवि जैन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरन्तर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीके लगाये जा रहे और अभियान के माध्यम से गंभीर बीमारियों की जांच कर उपचार किया जावेगा इसमें सभी की सहभागिता से अभियान को सफल बनाये।

  शुभारम्भ अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुनील तिवारी ने बताया कि देवास जिले में दस्तक अभियान के प्रथम चरण 18 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक आयोजित होगा। अभियान के प्रथम चरण में 5 वर्ष तक के बच्चों की चिकित्सीय जांच कर बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार/प्रबंधन पर बल दिया जाता है। दस्तक अभियान  के दौरान समुदाय में बीमार नवजातों और बच्चों की पहचान प्रबंधन एवं रेफरल। पांच वर्ष से कम उम्र के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान, रेफरल एवं प्रबंधन, 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर एनीमिया की सक्रिय स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में बाल्यकालीन दस्त रोग की पहचान एवं नियंत्रण के लिए ओ.आर.एस. एवं जिंक दी जायेगी, गृह भेंट के दौरान आंशिक रूप से टीकाकृत एवं छूटे हुये बच्चों की टीकाकरण किया जावेगा। दस्तक अभियान के साथ समेकित दस्त नियंत्रण पखवाडा (आई.डी.सी.एफ.) का आयोजन आई.डी.सी.एफ. की संस्था तथा समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।

       

    विकासखण्ड मुख्यालय पर कन्नौद में विधायक आशीष शर्मा, बागली में जनप्रतिनिधि श्री कमल यादव, श्रीमती सीमा यादव, अनुविभागीय अधिकारी एसआर सौलंकी, टोंकखुर्द में जनप्रतिनिधि श्री जीवनसिंह एवं जितेद्र गेहलोद, डब्ल्यूएचओ से डॉ अभिषेक बछोतिया, सोनकच्छ में अनुविभागीय अधिकारी श्री संदीप शिवा, खातेगांव में जनप्रतिनिधी श्रीमती अनिता धनगर अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति के द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बीएमओं और बीईई, बीसीएम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता और हितग्राही उपस्थित थे।