कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
-------------
जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने पर कलेक्टर गुप्ता ने 5 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
------------
अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा कर कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सा अधिकारियों, सुपरवाईजरों, सीएचओ एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का एक माह का वेतन काटने के दिए निर्देश
--------------
ग्राम और वार्ड में कार्य नही करने वाली निष्क्रिय आशा कार्यकर्ताओ को हटाने की कार्यवाही कर नवीन आशाओं का चयन करें - कलेक्टर श्री गुप्ता
-------------
देवास, 20 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम श्री टी प्रतीक राव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ, डब्ल्यूएचओ से डॉ. अभिषेक बछोतिया, विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी, बीईई लेखापाल, सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरणो, दवाईयों और प्रशिक्षित स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अनमोल एप में एएनसी का प्रथम तिमाही में शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सम्पूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो एवं नॉर्मल डिलीवरी का उचित प्रबंधन एवं चिकित्सक द्वारा निरन्तर मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करने एवं शत प्रतिशत एन्ट्री पोर्टल में करने के निर्देश दिये। शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की शतप्रतिशत इंट्री अनमोल एप में करने के निर्देश दियें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम/वार्ड में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने अनमोल पोर्टल में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन शत प्रतिशत कर निरन्तर स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को समानित किया। इसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र देवनालिया एएनएम आरती सूर्यवंशी, उप स्वास्थ्य केन्द्र बोरी एएनएम उर्मिला वर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र डेहरी एएनएम अलका रंगारे, उप स्वास्थ्य केन्द्र खेरी एएनएम चंदा गौर, उप स्वास्थ्य केन्द्र बधावा एएनएम कृष्णा चौहान को प्रशंसा पत्र दिया।
अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा की गयी। जिसमें चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा कार्य में लापरवाही और लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धी नहीं करने, उप स्वास्थ्य केन्द्र कलमा एएनएम श्रीमती उषा सेमसंग, टोंककला सुपरवाईजर विक्रमसिंह नागर, शहरी क्षेत्र बागली सुपरवाईजर नंदकुमार मुवैल, एएनएम प्रेम वास्कले, लोहारदा सुपरवाईजर देवीचंद खत्री, एएनएम रेखा वास्कले, उपस्वास्थ्य केन्द्र कोलारी सीएचओ दीक्षा खानवे, सुपरवाईजर कैलाश बैरागी, डोकाकुई मेडिकल ऑफिसर डॉ. निशांत तिवारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र मुण्डलाडांगी सीएचओ विशाल चौहान, सुपरवाईजर सियाराम राणा, सीएचओ बिजेपुर दीपक चौहान, पीएचसी कमलापुर मेडिकल ऑफिसर डॉ सयैद जुबेरसा, सोनकच्छ शहरी सुपरवाईजर कन्हैयालाल राठौर, शिवेन्द्र राजावत, देवास शहरी नोडल अधिकारी और बीएमओं खातेगांव का एक माह का वेतन काटने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने एचआरपी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य प्रबंधन, एनसीडी प्रोग्राम के तहत शत प्रतिशत एंट्री, टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे का शत प्रतिशत टीकाकरण करने, गर्भवती महिलाओं की जांच, एमआर और एएफपी केसेस की नियमित निगरानी करने के सभी मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिये। दस्तक अभियान में शतप्रतिशत बच्चों की स्क्रीनिंग कर उपचार और मौसमी बीमारियों की रोकथाम, मलेरिया डेंगू जैसी बीमारियों के बचाव और जागरूकता के लिए निरन्तर गतिविधियां करने विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिए जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि दुबे को निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी, अंधत्व कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम, एनआरसी, एसएनसीयू सेवाए, आईडीएसपी, ई-संजीवनी, परिवार कल्याण कार्यक्रम में शत प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धी के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की लक्ष्य उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी।


