कालापाठा हथनोरा की मुआवजा राशि में जमीन आसमान का अंतर कालापाठा की जमीन वालों को 23 लाख ₹20 हजार के हिसाब से मुआवजा दिए जा रहा हैं तो हथनोरा के किसानों 5 लाख 76 हजार के हिसाब से मुआवजा दीया जा रहा मुआवजा राशि में बड़े अंतर को लेकर किसानों में भारी आक्रोश है मुआवजा राशि नहीं बढ़ाई गई तो जल्द किया जाएगा उग्र आंदोलन
सुंद्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)
राष्ट्रीय राजमार्ग 59 ए पर एनएचएआई द्वारा फोर लेन मार्ग बनाया जा रहा है इस मार्ग पर ग्राम हथनौरा में पटवारी हल्का नंबर 2 में कई किसानों को सरकार की गाइड लाइन के हिसाब से जो मुआवजा मिल रहा है प्रति हेक्टेयर पांच लाख 76 हजार के हिसाब से दिया जा रहा है जबकि ग्राम कालापाठा में सौ फीट की दूरी पर ही लगी जमीन का मुआवजा सरकार द्वारा तेविस लाख 20 हजार रुपए दिया जा रहा है उक्त मुआवजा राशि में जमीन आसमान का अंतर है इसको लेकर किसान काफी आक्रोशित है हथनौरा के किसान अजीतसिंह भाटिया,त्रिलोकसिंह बावरा ,अंकितसिंह बावरा , नाहरसिंह आस्के,निधी शाह ,गुरुचरण,भूरीबाई आदि ने बताया की हम किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है जबकि पास में लगी कालापाठा ग्राम के जमीन मालिक को चार गुना से भी अधिक मुआवजा दिया जा रहा है कालापाठा के किसान कमल,कमलाबाई , बावरिया ,रतनलाल आदि ने बताया की हमें 23 लाख 20 हजार के हिसाब से राशि दी गई है उक्त कापापाठा की जमीन हल्का नंबर 4 में आती है यदि समय रहते सरकार ने गाइड लाइन नहीं बड़ाई तो गरीब किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा उक्त किसानों ने बताया कि मंगलवार को जनसुनवाई देवास में सभी किसान कलेक्टर देवास से मिलकर मुआवजा राशि बड़ाने के लिए मिलेंगे यदि हमारी समस्या हल नहीं हुई तो प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेंगे नहीं तो उग्र आंदोलन करेंगे इस विषय में कन्नौद एसडीएम अभिषेकसिंह को फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नही उठाया

