Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनरों को जिला पंचायत सभाकक्ष में दिया प्रशिक्षण

 देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनरों को


जिला पंचायत सभाकक्ष में दिया प्रशिक्षण



-------------


ई.व्‍ही.एम. कमीशनिंग एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में दी सम्‍पूर्ण जानकारी


------------


निर्वाचन आयोग के निर्देशो का अच्छे से पालन करें, सौपे गये दायित्‍वों का निर्वहन अच्छे से करे


-------------


      देवास 14 जुलाई 2023/ जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनरों को जिला पंचायत सभाकक्ष में विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण डॉ समीरा नईम एवं अन्‍य प्रशिक्षकों ने दिया। प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र देवास, सोनकच्‍छ, बागली, हाटपीपल्‍या और खातेगांव के लिए नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनर उपस्थित थे।


      विधानसभानुसार नियुक्‍त मास्‍टर ट्रेनर प्रशिक्षण लेकर विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण देंगे। मास्‍टर ट्रेनरों को ई.व्‍ही.एम. कमीशनिंग एवं मतदान प्रक्रिया के संबंध में सम्‍पूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशो का अच्छे से पालन करें। सभी सौपे गये दायित्‍वों का निर्वहन अच्छे से करे।