कलेक्टर श्री गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
--------------
भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा जारी निर्देशों का अध्ययन कर निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करें – कलेक्टर श्री गुप्ता
-------------
जिले में युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाये
------------
निर्वाचन संबंधी कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी तत्काल निलम्बन की कार्यवाही
-----------
निर्वाचन में जिस अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जायेगी, उनकी ड्यूटी केंसिल नहीं होगी
-----------
निर्वाचन संबंधी जानकारियां निर्धारित समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये
-------------
देवास 07 जुलाई 2023/ विधानसभा निर्वाचन-2023 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर श्री टी प्रतीक राव, एसडीएम बागली श्री शोभाराम सोलंकी, एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी, एसडीएम सोनकच्छ श्री संदीप शिवा, एसडीएम खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, एसडीएम कन्नौद श्री अभिषेक सिंह सहित विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी निर्देशों का अध्ययन कर निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करें। समस्त अपेक्षित जानकारियों को निर्धारित समय पर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा निर्वाचन संबंधी कार्य में अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर तत्काल निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी। निर्वाचन में जिस अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जायेगी, उनकी ड्यूटी केंसिल नहीं की जायेगी। स्वास्थ्य संबंधी कारणों पर मेडिकल बोर्ड द्वारा परीक्षण किया जायेगा। सभी मतदान केन्द्रों पर रैम्प बनाया जाये। जिन मतदान केन्द्रों पर अतिक्रमण है, वहां से अतिक्रमण हटाये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि 18 से 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों विशेष अभियान चलाये। जिले में स्थापित उद्योगो में अभियान चलाकर नाम मतदाता सूची में जोडे। 01 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोडा जाये। अन्न उत्सव में 10 से 12 तारीख तक बीएलओं नये मतदाता को जोडने के लिए राशन दुकानों पर उपस्थित रहेंगे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने समस्त बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर का प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिये। स्वीप गतिविधि के माध्यम से द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। 02 अगस्त 2023 को प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं का परीक्षण एवं छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जाने की कार्यवाही के संबंध में निर्देश दिये। जिले में 80+ आयुवर्ग के मतदाताओं का भौतिक सत्यापन, अपात्र दोहरी प्रविष्टिी, स्थानान्तरित, मृत मतदाताओं के निरसन की कार्यवाही, राजनैतिक दलों की बैठक तथा बीएलए (बूथ लेवल एजेण्ट) नियुक्ति के लिए समन्वय के संबंध में निर्देश दिये।
निर्वाचक नामावली में विशिष्ट व्यक्तियों वर्तमान/पूर्व सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं समस्त महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिकों के नामों एवं उनके दर्ज विवरणों का परीक्षण एवं सत्यापन के संबंध में निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्रस्तावित नवीन मतदान केन्द्रों सहित समस्त मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की नियुक्ति, मतदान केन्द्रों के नक्शे, फोटोग्राफ ईआरओ नेट पर अपलोड करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने नाम निर्देशन स्थलों का चयन तथा व्यवस्था, सामग्री वितरण केन्द्र/मतगणना स्थल पर स्ट्रांगरूम की तैयारी, सामग्री वितरण प्राप्ति स्थलों का चयन तथा व्यवस्था, विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए अधिकारी/कर्मचारियों की नियुक्ति, मतदान दल परिवहन रूट चार्ट रूट के नक्शे, सेक्टर रूट चार्ट एवं नक्शे, सेक्टर मुख्यालय का निर्धारण, मतदान दलों के वेलफेयर की व्यवस्था, निर्वाचन के दौरान आमसभा, जुलूस आदि के लिये स्थलों मार्गों का निर्धारण, निर्वाचन अवधि में आयोजित होने वाले विभिन्न आमसभाओं मेलो या अन्य बड़े आयोजनों की दिनांकवार सूची तैयार करने, मतदान दलों पुलिस, सीएपीएफ/बीएसएफ आदि के ठहरने के लिए विभिन्न धर्मशालाओं का चिन्हांकन के संबंध में निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ईआरओ नेट पर दर्ज दावे आपत्तियों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। मतदाता पहचान पत्र जनरेट करने, प्रिंट के लिए वेण्डर की साईट पर अपलोड करने तथा वितरण की सतत् मानिटरिंग, मतदान केन्द्रवार जनसंख्या के आंकड़ों के आधार पर ईपी रेशो/जेण्डर रेशो संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी मतदान केन्द्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन, मतदान केन्द्रों पर एएमएफ/ईएमएफ की व्यवस्था, विधानसभा क्षेत्र में शेडो एरिया की अपडेट जानकारी, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन, वेबकास्टिंग, सीसीटीव्ही के लिए 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विधानसभा निर्वाचन के लिए अधिकारी/कर्मचारियों के डाटाबेस अद्यतन की स्थिति की जानकारी ली। मतदान दलों, अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यो, सेक्टर अधिकारियों, मतदान/मतगणना दलों एसएसटी/एफएसटी/एटी/ व्हीव्हीटी आदि के लिये अधिकारी/कर्मचारियों की मार्किंग के संबंध में निर्देश दिये। विधानसभा निर्वाचन के लिए आरओ/एआरओ, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स, मतदान/मतगणना दलों, एसएसटी/एफएसटी/एटी/ व्हीव्हीटी तथा अन्य समस्त प्रकार के प्रशिक्षणों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने तथा प्रशिक्षण सामग्री की व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्वाचन में उपयोग में आने वाली समस्त प्रकार की सामग्री प्रारूप लिफाफे, स्टेशनरी, सील, ईव्हीएम से संबंधित सामग्री आदि का आंकलन, वर्तमान उपलब्धता तथा अतिरिक्त आवश्यकता की पूर्णता के लिए कार्यवाही के निर्देश दिये। परिवहन निर्वाचन के लिए आवश्यक विभिन्न वाहनों बस, ट्रक, जीप, ट्रेक्टर, मेजिक आदि की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करने, निर्वाचन कार्यालय, अनुविभाग तथा तहसील कार्यालयों में आईटी संसाधनों की उपलब्धता, व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंध के संबंध में निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त वर्तमान पुनरीक्षण तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक किये जाने के लिये स्वीप गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना बनाये तथा जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की कार्यवाही करें। आबकारी अधिनियम, मोटर व्हीकल एक्ट, लोक सम्पत्ति विरूपण अधिनियम एवं अन्य धाराओं में कार्यवाही करें, जिले एवं विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं पर एसएसटी प्वाइंट निर्धारण करें, आवागमन के ऐसे मार्गो जहां पर अवैध हथियार, शराब, राशि, ड्रग्स आदि के परिवहन की आशंका हो सकती है का परीक्षण करें तथा चेकपोस्ट/सब चेकपोस्ट के लिए स्थल चयन के चिन्हांकन करने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी मुख्यालय पर प्रचार-प्रसार के लिए ईडीसी (EVM Demonstration Center) की स्थापना करें, नोडल अधिकारी तथा कर्मचारियों की नियुक्ति प्रचार के लिए करें। ईव्हीएम के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करें। व्हीएम कमिशनिंग की व्यवस्था तथा सामग्री वितरण केन्द्रों पर अस्थाई स्ट्रांगरूम की तैयारी करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता के विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही करें। निर्वाचन व्ययलेखा, प्रत्याशियों के व्ययलेखा से संबंधित आंकलन के लिए टीमों का गठन कर प्रशिक्षण आयोजित करें। एईओ/एसएसटी/एफएसटी/एटी/व्हीव्हीटी/ व्हीएसटी टीमों के लिये अधिकारी/कर्मचारियों का चयन करें। एमसीएमसी/मीडिया सेल का गठन, प्रचार संबंधी दरों का निर्धारण, मुदित किये जाने वाले मतपत्रों का आंकलन, मतपत्र प्राप्ति के लिए टीमों का गठन कर प्रशिक्षण आयोजित करें। ETPBS द्वारा सेवा मतदाताओं को मतपत्र भेजने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन संबंधी गतिविधियों का नियमित प्रचार- प्रसार करें, मतदान केन्द्र, रिटर्निंग अधिकारी, जिला स्तर तक जानकारियों के तत्काल सम्प्रेषण के लिए कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर अधिकारी/कर्मचारियों की नियुक्ति करें। शिकायत निवारण सेल का गठन करें। शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करें। प्रेक्षकों के लिए लाईजेन आफिसर की नियुक्ति संबंधी कार्यवाही करें। प्रेक्षकों के लिए स्टेनों, कम्प्यूटर, फोन आदि की व्यवस्था संबंधी तैयारियां कर लें। बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों का निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जनरल नॉलेज टेस्ट भी लिया।

