Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आबकारी विभाग के द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही* *ग्राम बरोठा के नेवरी रोड पर स्थिति मक्खन ढाबा से 07 पेटी अवैध मदिरा जप्त *

 *देवास  जिले में आबकारी विभाग के द्वारा  अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही* 

*ग्राम बरोठा के नेवरी रोड पर स्थिति  मक्खन ढाबा  से 07 पेटी अवैध मदिरा जप्त   *



*जप्त मदिरा कीमत 24400 रुपए*

 *एक प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवम  34(2) के तहत पंजीबद्ध*

 * कलेक्टर महोदय देवास श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में*  एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र कुशवाह के नेतृत्व में दिनांक 05.07.2023 को आबकारी वृत्त देवास ब  में  मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बरोठा के नेवरी रोड पर स्थिति मक्खन ढाबा में दबिश दी गई तलाशी के दोरान 7 पेटी देशी प्लेन  मदिरा एवं 11 पाव विदेशी मदिरा कुल 361 पाव अवैध मदिरा रखी हुई पाई गई. ढाबा मालिक पवन पिता देवकरण नागर निवासी बरोठा मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी पवन के विरूद्ध  आबकारी अधिनियम की धारा 34(१) क व 34(२) के तहत  प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।जप्त मदिरा का मूल्य 24400/,रुपए है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

 उक्त की कार्यवाही में  *आबकारी  उपनिरीक्षक डी.पी.सिंह , आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता *  सम्मिलित थे, इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।