Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने एसडीएम श्री सोनी को बताई अपनी समस्याएं

 देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने एसडीएम श्री सोनी को बताई अपनी समस्याएं




------------


जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


------------


     देवास, 27 जून 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता के मार्गदर्शन में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन एसडीएम श्री सोनी के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधी दिलाई जाए


     जनसुनवाई में नानुराम पिता लक्ष्‍मण निवासी कराडिया तहसील टोंकखुर्द ने प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधी दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


पीएफ की राशि दिलाई जाए


     जनसुनवाई में भुरी बाई पति अनार सिंह निवासी सिया ने पी.एफ. का पैसा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


आवासीय भूमि का पट्टा दिलाया जाए


     जनसुनवाई में जितेन्‍द्र मालवीय ने आवासीय भूमि का पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


सीमांकन कराया जाए


     जनसुनवाई में आत्‍माराम पटेल निवासी जसोदगढ ने सीमांकन कार्य के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए एसडीएम श्री सोनी ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।