देवास जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र टोंकखुर्द में उपचार से गंभीर कुपोषण से मुक्त हुआ सुफियान
----------
देवास, 27 जून 2023/ देवास जिले के पोषण पुनर्वास केंद्र टोंकखुर्द में जांच और उपचार से गंभीर कुपोषण से मुक्त सुफियान हुआ। जिले के टोंकखुर्द तहसील के ग्राम चिड़ावद की यास्मीन पति सल्मान का पुत्र सुफियान का वजन बहुत कम था। सुफियान का बहुत ही कमजोर था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शोभा वर्मा और सीएचओ प्रज्ञा शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द कि एनआरसी में भर्ती कराया गया।
एनआरसी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ मयंक खोड़े द्वारा चिकित्सकीय जांच कर भर्ती किया। भर्ती के समय बच्चे का वजन 2.580 ग्राम था। सुफियान को एनआरसी में रखा गया मां को लगातार समझाइश दी गई। सुफियान का चिकित्सीय उपचार किया गया एवं एनआरसी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ मयंक खोड़े द्वारा नियमित चेकअप किया गया। बच्चे को पोषण आहार के रूप में एफ/100 डिल्यूटेड दिया गया। जिससे सुफियान 14 दिवस में ही पूर्ण स्वस्थ हो गया एवं लक्षित वजन वृद्धि हुई। एनआरसी एएनएम, केयरटेकर एवं समस्त स्टाफ ने बच्चे की बहुत अच्छे से निगरानी रखी एवं देखभाल की छुट्टी के समय बच्चे की घर पर देख भाल के बारे में मां एवं बहन को समझाइश दी गई।
पोषण पुनर्वास केंद्र टोंकखुर्द में भर्ती के समय बच्चे का वजन 2.580 ग्राम था। छुट्टी के समय सुफियान का वजन 3.245 ग्राम हो गया। एनआरसी से छुट्टी उपरांत 2 माह तक प्रत्येक 15 दिवस में बच्चे का फॉलोअप किया जाता है। पहले फॉलोअप में बच्चे का वजन 3.710 ग्राम हो गया, बच्चा पूर्ण स्वस्थ है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.पी. शर्मा ने बताया की पोषण पुर्नवास केन्द्रों में गम्भीर कुपोषित बच्चों को आशा, आंगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा चिंहित कर भर्ती कराया जाता है। कुपोषित बच्चे के भर्ती होने के दौरान बच्चे की माता को 120 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 14 दिन की राशि 1 हजार 680 रूपये स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाती है। साथ ही जिला अस्पताल में नियमित वार्ड में भी ऐसे बच्चो को चिंहित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में 14 दिनों तक बच्चो को भर्ती किया जाता है। निर्धारित डाईट प्रदान की जाकर माता को समझाईश दी जाती है। सुफियान जैसे कई बच्चों का उपचार पोषण पुर्नवास केन्द्र मे किया जाता है। जिसकी मांनिटरिंग व देख रेख शिशु रोग विशेषज्ञ एवं व एन.आर.सी. नोडल अधिकारी द्वारा नियमित की जाती है।
