देवास जिले के श्री महेंद्र का आयुष्माान कार्ड से हृदय रोग का नि:शुल्क हुआ उपचार
----------
आयुष्मान कार्ड योजना में प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का इलाज मिलेगा नि:शुल्का
---------
हितग्राही श्री महेंद्र प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
------------
देवास, 30 जून 2023/ शासन की आयुष्मान भारत निरामयम योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से गरीब वर्ग के लोगों का नि:शुल्क उपचार हो रहा है। जिले के नागरिकगण भी इस योजना का लाभ लेकर स्वस्थ हो रहे हैं। इन्हीं हितग्राहियों में देवास जिले के कन्नौद विकासखंड के ग्राम मोहइ निवासी श्री महेंद्र पिता श्री भेरूलाल हैं, जिन्होंने आयुष्मान योजना अंतर्गत बने कार्ड से अरविंदो अस्पताल इंदौर में नि:शुल्क ऑपरेशन करवाया।
हितग्राही श्री महेंद्र ने बताया कि आयुष्मान निरामयम योजना गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही है। वे बताते हैं कि इस योजना का उन्होंने लाभ लिया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 में उनके हार्ट अटैक आया था। उनके पास आयुष्मान निरामयम योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बना हुआ था, जिससे उनका इंदौर के अरविंदो अस्पताल में नि:शुल्क उपचार हुआ था तथा ऑपरेशन कर उन्हें स्टैंड लगाए गए। वे बताते हैं कि अब वे पूरी तरह से स्वस्थ्य है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांशी योजना से संभव हो पाया है। वे सभी से आग्रह कर रहे हैं कि वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाए। साथ ही वे महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
आयुष्मारन भारत निरामयम योजना में प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। आयुष्मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्ध कराना है। शासकीय अस्पतालों में निःशुल्क उपचार के साथ-साथ आयुष्मान योजना में चिंहित (इम्पेनल) प्रायवेट अस्पतालों आयुष्माकन कार्ड धारी व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार हो रहा है।
आयुष्मान योजना में सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं, वे सभी पात्र है। ऐसे परिवार जिनमें मुखिया का आयुष्मान कार्ड बना है। वे अपने परिवार के अन्य सभी सदस्यों का कार्ड बनवाएं।
