Type Here to Get Search Results !

आयुष्मान कार्ड वितरण एवं राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का जिला स्तरीय कार्यक्रम 01 जुलाई को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में

 आयुष्मान कार्ड वितरण एवं राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का जिला स्तरीय कार्यक्रम 01 जुलाई को मल्हार स्मृति मंदिर देवास में


------------- 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शहडोल में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

---------------------

     देवास, 30 जून 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमपी शर्मा ने बताया कि दिनांक 01 जुलाई शनिवार को आयुष्मान कार्ड वितरण एवं राष्ट्रीय सिकल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 का जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में दोपहर 03 बजे आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सांसद श्री महेन्द्रसिंह सौलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के आतिथ्य आयोजित होगा। इस दौरान अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को पीवीसी (PVC) आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनहितैषी आयुषमान भारत योजना में 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार किया जाता है। सीएमएचओ डॉ शर्मा ने जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों सहित मीडिया प्रतिनिधियों से उपस्थित आग्रह किया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन-2047 का शुभारंभ एवं एक करोड़ आयुष्मान कार्ड के वितरण का कार्यक्रम शनिवार 1 जुलाई 2023 को  3.00 बजे जिला शहडोल, मध्यप्रदेश में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का जिला स्तर पर वेबकास्ट से सीधा प्रसारण मल्हार स्मृति मंदिर देवास में किया जाएगा।