Type Here to Get Search Results !

देवास में सीबीआरएन आपदा पर एनडीआरएफ की टीम ने गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड में किया संयुक्त मॉक ड्रिल

 देवास में सीबीआरएन आपदा पर एनडीआरएफ की टीम ने गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड में किया संयुक्त मॉक ड्रिल






----------- 

        देवास, 02 जून 2023/ आपदा से बचाव के संबंध में गत दिवस एनडीआरएफ एवं एसडीईआरएफ, फायर डिपार्टमेंट, स्वास्थ्य विभाग, होम गॉर्ड, नगर निगम एवं गजरा डिफरेंशियल के कर्मचारियों द्वारा गत दिवस गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड में केमिकल इमरजेंसी (सीबीआरएन) आपदा पर संयुक्त मॉकड्रिल की गई।

आपदा जोखिम नविनीकरण हेतु उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के हितधारकों के साथ उपमहानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन में 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी की टीम ने विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए संयुक्त मॉक अभ्यास का आयोजन कर रही हैं। उसी कड़ी में आर.आर.सी. भोपाल से टीम कमांडर निरीक्षक निलेश दीवानिया की अगुवाई में 11 एनडीआरएफ, भोपाल की टीम ने विभिन्न एजेंसियों के साथ सामंजस्य स्थापित करते हुए गत दिवस को गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड, देवास में केमिकल आपदा पर संयुक्त मॉक अभ्यास किया।   

मॉक अभ्यास में गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड, देवास प्लांट में प्रोपेन गैस रिसाव का परिदृश्य तैयार किया गया था, जिसमें कुछ श्रमिक प्रभावित क्षेत्र में फंस गए थे। जिससे प्रभावित पीड़ितों को निकालने हेतु विशेष प्रतिक्रिया के लिए एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। सबसे पहले एनडीआरएफ की टीम ने जानकारी जुटाकर स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही ऑपरेशन बेस, मेडिकल पोस्ट और कम्युनिकेशन पोस्ट तैयार किया गया। इसके बाद टीम ने खतरे की जांच कर ऑपरेशन शुरू किया। बचाव दल ने सीबीआरएन सूट और एससीबीए सेट की मदद से गंभीर रूप से प्रभावित पीड़ितों को निकाला और तत्पश्चात अग्रिम उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। 

इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य किसी भी केमिकल, बायोलोजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर आपदा के दौरान प्रभावित हुए व्यक्तियों के अमूल्य जीवन की रक्षा करना, सभी रेस्पोंस एजेंसियों का रेस्पोंस चेक करना व सभी हित धारकों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना तथा खोज, राहत व बचाव कार्य के संचालन में आने वाली कमियों की समीक्षा कर उन्हें दूर करना भी है।

यह पूरा मॉक अभ्यास सीईओ गजरा डिफरेंशियल गियर्स प्राइवेट लिमिटेड श्री घनश्याम खेमानी और फैक्ट्री मैनेजर  श्री आरवी दत्ता की मौजूदगी में आयोजित किया गया और इस मॉक अभ्यास में गजरा डिफरेंशियल गियर प्राइवेट लिमिटेड  देवास टीम, जिला प्रशासन, एसडीईआरएफ, नेहरु युवा संगठन, स्थानीय पुलिस, होम गार्ड्स,  मीडियाकर्मियों व अन्य हितधारकों ने भाग लिया।