Type Here to Get Search Results !

शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर न्याय वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधा रोपण

 शंकरगढ़ पहाड़ी देवास पर न्याय वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधा रोपण




---------------


     देवास 05 जून 2023 जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शंकरगढ़ पहाडी पर न्याय वाटिका में पौधारोपण कर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


     शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने बताया कि ‘’पंच ज अभियान’’ अंतर्गत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से से पौधा रोपण किया जा रहा है। पर्यावरण एवं पृथ्वी हमारा निवास स्थान है एवं प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के कारण होने वाली क्षति को रोकने एवं उसके संरक्षण के लिए हमे अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण कर स्वंय मानव जीवन का एवं पर्यावरण का सरंक्षण करना है। साथ ही यह संकल्प लेना है कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर नागरिकों के मूल कत्र्तवय का पालन करते हुए जैव संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करे।


     कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ श्री प्रदीप मिश्रा ने पौधा रोपण ईकाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी। किस प्रकार से पौधा रोपण कर एक पौधे को वृक्ष के रूप में विकसित कर पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है एवं उपस्थित लोगों को वन्य संरक्षण पर्यावरण सरंक्षण के लिए सहयोग हेतु आश्वस्त किया।


     कार्यक्रम में श्रीजी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के सचिव श्री घनश्याम मोदी, उपाध्यक्ष सुश्री रूकमणी परमार, सुश्री वैशाली शर्मा, देवास चाईल्ड लाईन से श्री जितेन्द्र सुनरातिया, विजय परमार आदि सामाजिक संस्था के सदस्य एवं आमजन उपस्थित थे।