Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के किसान उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से बन रहे है सक्षम



देवास जिले के किसान उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से बन रहे है सक्षम



------------


कृषक मलुकीबी ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 50 मेट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण


-----------


     देवास 05 जून 2023/ देवास जिले के विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम डाबरीबुजुर्ग की कृषक मलुकीबी पति शब्बीर खाँ उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम हुई है। उन्‍होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जुड़कर मैनें अपने खेत पर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत 03 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 50 मेट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। जिससे में उत्पादित प्याज फसल को 04 से 05 माह तक भण्डारित कर रखती हूं तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचती हूं। प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए मुझे योजना अनुसार 01 लाख 75 हजार रूपये की अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है। उन्‍होंने बताया कि पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे मुझे प्याज फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्‍यवाद।