Type Here to Get Search Results !

उद्यानिकी विभाग का मार्गदर्शन पाकर देवास जिले के कृषक शैलेंद्र ने अश्वगंधा की खेती करना की प्रारंभ



उद्यानिकी विभाग का मार्गदर्शन पाकर देवास जिले के कृषक शैलेंद्र ने अश्वगंधा की खेती करना की प्रारंभ



----------


खेती करना हुआ लाभ का धंधा, हो रही है अब अच्छी आय


------------


कृषक श्री शैलेंद्र सिंह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद


---------------


देवास, 27 जून 2023/ शासन की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने, इसके लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा कई किसान हितैषी योजना प्रारंभ की है, जिससे कृषकगण इन योजनाओं का लाभ लेकर खेती से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में देवास जिले के सोनकच्छ विकासखंड के ग्राम खजुरियांकका के कृषक श्री शैलेन्द्र पिता श्री इंदरसिंह है। जिन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ एवं मार्गदर्शन पाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से वे अश्वगंधा की खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।


कृषक श्री इंदर सिंह ने बताया कि वे पहले पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन की खेती करते थे। जिसमें उन्हें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं हो रहा था। फिर उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा औषधीय फसलों के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग से जुड़कर उन्होंने 01 एकड़ जमीन में अश्वगंधा की खेती प्रारंभ की है। अश्वगंधा की फसल को लगाने से अन्य फसलों की तुलना में लागत बहुत कम लगती है, क्योंकि अश्वगंधा की फसल पर कीट रोगों की समस्या बहुत कम होती है। साथ ही अश्वगंधा की फसल को जानवर भी नुक्सान नहीं करते है। अश्वगंधा की प्रति एकड़ लागत 25 हजार रुपए के लगभग आती है, तथा 01 एकड़ में 5 क्विंटल के लगभग उपज प्राप्त होती है, जो लगभग 35 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बेचते हैं।


वे बताते हैं कि अश्वगंधा की खेती से उन्हें एक सीजन में लगभग 1 लाख 75 हजार रुपए मुनाफा प्राप्त होता है। उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनिकी से खेती कर रहे हैं। खेती से अच्छी आय होने पर वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।