Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित

 देवास जिले में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण के संबंध में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित



-------------


जिले में 11 लाख 80 हजार 158 मतदाता, जिसमें 06 लाख 06 हजार 494 पुरूष,   05 लाख 73 हजार 649 महिला और 15 अन्‍य मतदाता


-------------


जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में 1399 मतदान केन्‍द्र


-------------


02 अगस्‍त को निर्वाचक नामावली का प्रारूप होगा प्रकाशन, 31 अगस्‍त तक दावे आपत्ति प्राप्‍त किये जायेंगे


-----------


निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 04 अक्‍टूबर को होगा


-----------


            देवास, 15 जून 2023/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण एवं मतदान केन्‍द्रों का युक्तियुक्‍तकरण के संबंध में राजनैतिक दलों के साथ बैठक कलेक्‍टर कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में श्री ओम जोशी, श्री मनोहर जाधव, श्री मनोज राजानी, डॉ. मंसूर शेख, श्री संजय सांगते, श्री रमेश पवार, श्री शिवम चौधरी, श्री अशोक बामनिया सहित अन्‍य प्रतिनिधि उपस्थित थे।


     बैठक में बताया गया कि जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में वर्तमान में 1399 मतदान केन्‍द्र है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ में 289, देवास में 280, हाटपीपल्‍या 252, खातेगांव में 286 तथा बागली में 292 केन्‍द्र बनाये गये है। देवास जिले में 11 लाख 80 हजार 158 मतदाता है। जिसमें 06 लाख 06 हजार 494 पुरूष, 05 लाख 73 हजार 649 महिला और 15 अन्‍य मतदाता है। सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 27 हजार 487 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 17 हजार 657 पुरूष, 01 लाख 09 हजार 829 महिला और 01 अन्‍य मतदाता है। देवास विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 74 हजार 339 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 39 हजार 541 पुरूष, 01 लाख 34 हजार 794 महिला और 04 अन्‍य मतदाता है। हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 01 हजार 749 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 03 हजार 266 पुरूष, 98 हजार 479 महिला और 04 अन्‍य मतदाता है। खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 30 हजार 151 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 19 हजार 200 पुरूष, 01 लाख 10 हजार 597 महिला और 01 अन्‍य मतदाता है तथा बागली विधानसभा क्षेत्र में 02 लाख 46 हजार 432 मतदाता है। जिसमें 01 लाख 26 हजार 830 पुरूष, 01 लाख 19 हजार 597 महिला और 05 अन्‍य मतदाता है।


     फोटो निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण कार्यक्रम में जिले में बीएलओं द्वारा 23 जून तक घर-घर सर्वे किया जायेगा। 02 अगस्‍त को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन होगा। 02 से 31 अगस्‍त तक दावे आपत्ति प्राप्‍त किये जायेंगे। जिले में 12,13, 19 एवं 20 अगस्‍त को विशेष कैम्‍प आयोजित होंगे। 22 सितम्‍बर तक दावे आपत्तियों का निराकरण किया जायेगा। 04 अक्‍टूबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। मतदाता नामावली में नाम जोडने के लिए फार्म 06, नामावली से नाम हटाने के लिए फार्म 07, संशोधन के लिए फार्म 08 का उपयोग कर सकेंगे।