Type Here to Get Search Results !

यातायात अव्यवस्था के चलते वार्ड क्रमांक 4 और 5 में जाने का रास्ता बंद पार्षद प्रतिनिधि वार्ड वासियों के साथ बैठे धरने पर

 यातायात अव्यवस्था के चलते वार्ड क्रमांक 4 और 5 में जाने का रास्ता बंद

पार्षद प्रतिनिधि वार्ड वासियों के साथ बैठे धरने पर


सौरभ पुरोहित की रिपोर्ट -




सोनकच्छ - नगर में आए दिन आम नागरिकों को यातायात अव्यवस्था का शिकार होना पड़ता है। नगर के मुख्य मार्ग पर जिला सहकारी बैंक हो या भारतीय स्टेट बैंक अव्यवस्था के चलते आए दिन यहां जाम लगा रहता है।

ऐसा ही ट्रैफिक जाम आए दिन नगर के बजरंग चौराहे पर लगता है जिसके चलते नन्हे-मुन्नयारों से लेकर व्यसकों तक का पैदल चलकर अपने वार्ड में जाना भी दुर्लभ हो गया है।

इस प्रकार की यातायात अव्यवस्था के चलते वार्ड क्रमांक 4 और 5 में जाना नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। जिसके चलते बीते दिनों में स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर परिषद व पुलिस थाना की शरण लेकर आम रास्ते पर यातायात सुचारू रखने के लिए कई बार गुहार लगाई है। यहां तक कि उक्त समस्या के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई है।

आपको बता दें कि वार्ड क्रमांक 4 और 5 में नगर के दो प्रतिष्ठित डॉक्टर मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। मुख्य मार्ग पर पसरी अव्यवस्था के चलते वार्ड में आने जाने वाले मरीज, स्कूल आने जाने वाले छात्र-छात्रा से लेकर कई कनिष्ठ वरिष्ठ जन समस्याओं से दो-चार होते रहते हैं।

इधर गुरुवार की शाम को एक बार फिर यातायात अव्यवस्था के चलते नगर के वार्ड क्रमांक 4 और 5 में जाने वाला रास्ता बंद हो गया। वार्ड वासियों और पार्षद प्रतिनिधि की शिकायत के बाद मौके पर पुलिस जवान पहुंचे। जहां दोषियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस जवानों का रवैया सुस्त नजर आया। जिसे लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संदीप गुप्ता, वार्ड वासियों के साथ रोड पर धरने पर बैठ गए। और अव्यवस्था फैलाने वालों पर चालानी कार्यवाही करने की बात कर इस अव्यवस्था का हल निकालने की बात कहीं। 

वही बताया जा रहा है कि स्थानीय थाने पर से वाहन चालक को समझाइश देकर लौटा दिया गया।

सर्वज्ञ है कि नगर में खुलेआम अवैध शराब, जुआ सट्टा, चरस गांजा दिनों दिन अपने पैर पसार रहा है। नगर में जन चर्चा बनी है कि इन गोरखधंधो पर जहां सोनकच्छ पुलिस आंखें मूंद बैठी है वही अब यातायात की अव्यवस्थाओं पर भी मानो अपनी जवाबदेही पुलिस ने जनता को ही दे दी हो।