देवास ज़िले में सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्ष सुपरवाईजर भर्ती कैम्प होंगे आयोजित
-------------
भर्ती कैम्प जनपद पंचायत खातेगांव में 14 जून, कन्नौद में 15 जून, बागली में 16 जनू, सोनकच्छ में 19 जून, टोंकखुर्द में 20 जून एवं देवास में 21 जून को
------------
देवास 08 जून 2023/ जिला परियोजना प्रबंधक मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सुश्री शीला शुक्ला ने बताया कि मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा जिले में बेरोजगार युवक/युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक विकासखण्ड में रोजगार मेलों को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिक्योरिटी स्किल काउन्सलिं इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा जनपद पंचायत खातेगांव 14 जून, जनपद पंचायत कन्नौद में 15 जून, जनपद पंचायत बागली में 16 जनू, जनपद पंचायत सोनकच्छ में 19 जून, जनपद पंचायत टोंकखुर्द में 20 जून एवं जनपद पंचायत देवास में 21 जून को भर्ती केम्प का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से शाम 04 बजे आवेदन किया जायेगा।
रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की योग्यता 10वीं पास , उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 से.मी. एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के लिए 12 वीं पास, कम्प्युटर कोर्स, उम्र 21 से 35 वर्ष ऊंचाई 170 सें.मी., वजन 56 किलो से 90 किलो, सीना 80 से 85 से.मी निर्धारित की गई है। रोजगार मेलों में अभ्यर्थी 10वीं कक्षा की छायाप्रति, एक फोटो, आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन शुल्क 350 रूपये के साथ में उपस्थित हो। चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण देकर रोजगार दिया जायेगा। चयनित अभ्यर्थियों को औद्योगिक क्षेत्र जैसे खजुराहों का मंदिर, सांची का स्तूप, दिल्ली का लाल किला, एस.बी.आई बैंक, आई.डी.बी.आई बैंक, दिल्ली व गुडगांव में 12 हजार 15 हजार के मासिक वेतन/पर रखा जायेगा। अन्य सुविधायें पी.एफ. पेंशन., ग्रजुएटी, मेडिकल सुविधा, बीमा प्रमोशन एवं दो बच्चो की पढ़ाई आई.पी.एस.स्कूल देहरादून में करवा सकते है।