देवास जिले में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश के लिए 30 जून तक करें आवेदन
------------
देवास 08 जून 2023/ सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि म.प्र. शासन पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित पिछड़ा वर्ग बालक पोस्ट मेट्रिक छात्रावास मीठा तालाब देवास स्वीकृत सीट-100, कन्या पोस्ट मेट्रिक छात्रावास भोलेनाथ मंदिर रोड़ देवास स्वीकृत सीट-50, विमुक्त जाति प्री मैट्रिक बालक/कन्या छात्रावास देवास, टोंककला, धानीघाटी, देवली, जिला देवास (प्रति छात्रावास) स्वीकृत सीट-50 में रिक्त सीट की पूर्ति की जाने के लिए नवीन/नवीनीकरण प्रवेश आवेदन फार्म का वितरण किया जा रहा है। विभागीय संस्थाओं में रिक्त सीटों की पूर्ति हेतु इच्छुक विद्यार्थी को नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र 30 जून 2023 तक संबंधित संस्था अधीक्षक/अधीक्षिका को जमा कराये। समस्या होने पर छात्रावास शाखा प्रभारी श्री महेश राठौर, मोबाईल नं. 9977060157 से सम्पर्क करें।
सहायक संचालकपिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए जिला अन्तर्गत संचालित विभागीय छात्रावास में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। समस्त प्रवेशित छात्र/छात्रा एवं उनके पालकगण/अभिभावक को सूचित किया जाता है कि जिस संस्था में प्रवेश लेना/दिलवाना चाहते है वे संबंधित छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका से सम्पर्क कर नियमित वर्ष 2023-24 नवीनीकरण प्रवेश के लिए आवेदन करें। नियत तिथि तक आवेदन प्राप्त नही होने पर विद्यार्थी को प्रवेश प्राप्त नही हो सकेगा।
सहायक संचालकपिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग देवास ने बताया कि पिछड़ा वर्ग छात्रावास में प्रवेश के लि पिछड़े वर्ग के छात्र/छात्राओं के लिये यह बंधन है कि जिला मुख्यालय से 08 कि.मी. की दूरी पर छात्र का निवास स्थान हो। विमुक्त जाति छात्रावास प्रवेश हेतु विमुक्त जाति के छात्र/छात्राओं के लिये यह बंधन है कि जिला मुख्यालय से 03 कि.मी. की दूरी पर छात्र का निवास स्थान हो। वर्ष 2023-24 में पोस्ट मेट्रिक कक्षा शासकीय एवं मान्यता प्राप्त संस्था में अध्ययनरत होना आवश्यक है। छात्रावास प्रवेश चयन समिति की अनुशंसा उपरांत विभाग द्वारा संचालित छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा।