Type Here to Get Search Results !

देवास जिले के ग्राम सुल्‍पाखेडा के किसान श्री रूपसिंह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर मिनिस्प्रिंकलर सिस्टम से करते है सिंचाई



देवास जिले के ग्राम सुल्‍पाखेडा के किसान श्री रूपसिंह प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का लाभ लेकर मिनिस्प्रिंकलर सिस्टम से करते है सिंचाई



------------


किसान श्री रूपसिंह पारंपरिक खेती छोड़ अब उद्यानिकी फसलों का कर रहे है उत्‍पादन


-------------


      देवास 12 जून 2023/ केन्‍द्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अनेक किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। आज किसान इन योजनाओं का लाभ लेकर आर्थिक रूप रूप से सशक्‍त बन रहे है। इन्‍ही किसानों में से एक देवास जिले के ग्राम सुल्‍पाखेडा के किसान श्री रूपसिंह पिता कन्हैयालाल नागर है। किसान श्री रूपसिंह पहले पारंपरिक रूप से गेहूं, सोयाबीन, की खेती करते थे। जिसमें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं होता था।


      किसान श्री रूपसिंह ने बताया कि मुझें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के संबंध में जानकारी प्राप्‍त हुई। अब में गाजर (किस्म: जुबेरा) की खेती मिनिस्प्रिंकलर पद्धति से कर रहा हू। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत अनुदान पर प्राप्त मिनिस्प्रिंकलर सिस्टम लगाकर सिंचाई करता हूं। मिनिस्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है तथा गाजर (जुबेरा) का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। जिससे मुझें 01 लाख 75 हजार रूपये का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हो रहा है। मुझें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहा हूं। किसान हितैषी योजनाओं के संचालन एवं योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्‍यवाद।