देवास में जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से 10 लाख 82 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिल रहा है निःशुल्क राशन
--------------
हितग्राही श्रीमती रीना बाई निःशुल्क राशन मिलने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद
--------------
देवास 12 जून 2023/ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत देवास जिले के बीपीएल कार्डधारक परिवारों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना नि:शुल्क राशन मिल रहा है। जिले में 10 लाख 82 हजार 737 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से निःशुल्क राशन मिल रहा है।
इन्ही हितग्राहियों में से बीपीएल कार्डधारक श्रीमती रीना बाई है। उन्हें देवास नगर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान लोकप्रिय उपभोक्ता भंडार से राशन मिल रहा है। हितग्राही श्रीमती रीना बाई के परिवार को 04 सदस्य की पात्रता पर्ची जारी हुई है, जिसमें उनके परिवार को निःशुल्क 20 किलो खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। खाद्यान्न के साथ-साथ हितग्राहियों को बेहतर न्यूट्रिशन सुनिश्चित करने फोर्टिफाईड चावल एवं फोर्टिफाईड नमक वितरित किया जा रहा है।
हितग्राही श्रीमती रीना बाई मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना से निःशुल्क राशन मिलने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रही है। निःशुल्क राशन से उनके परिवार के सभी सदस्यों एवं जिले के अन्त्योदय कार्डधारक के परिवारों को भर पेट अनाज प्राप्त हो रहा है।
