Type Here to Get Search Results !

विद्युत मंडल के अस्थाई आउटसोर्स के कर्मचारी की विद्युत लाइन पर काम करते समय मृत्यु

 विद्युत मंडल के अस्थाई आउटसोर्स के कर्मचारी की विद्युत लाइन पर काम करते समय मृत्यु




देवास। कन्नौद। रविवार दोपहर 2:00 बजे के लगभग विद्युत कार्य करते समय करंट लगने से  आउट सोर्स के कर्मचारी की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वितरण कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी आदर्श पिता राजू दीक्षित परमिट लेकर अड्डा स्कूल के समीप डीपी पर केवल जोड़ने का कार्य कर रहा था, इसी बीच उसे करंट लगा, जख्मी हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने के सामने शव रखकर आधे घंटे तक विरोध  किया, विधायक प्रतिनिधि रुपेश शर्मा की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।