Type Here to Get Search Results !

देवास गवली समाज ने महू में हुई अंजली यादव की हत्या को लेकर निकाला कैंडल मार्च

देवास गवली समाज ने महू में हुई अंजली यादव की हत्या को लेकर निकाला कैंडल मार्च



महू में हुई अंजली यादव की हत्या को लेकर देवास में गवली समाज ने कैंडल मार्च निकालते हुए भोपाल चौराहे पर अंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित की।  7 जून को देपालपुर की बेटी अंजली यादव की महू में उसके पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। अंजली की शादी 21 मई को महू में विक्रम से हुई थी जिसके 17 दिनों बाद दहेज की मांग के चलते अंजलि की गला काटकर विक्रम ने हत्या कर दी। जिसको लेकर आज रविवार को गवली समाज देवास ने संस्था युवा राधे के नेतृत्व में गवली मोहल्ला से भोपाल चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। भोपाल चौराहा पहुंचकर पर समाज की महिला और पुरुषों ने मौन रखकर  अंजलि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।