विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
-----------
देवास 31 मई 2023/ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा रेवाबाग एवं जमना नगर देवास में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री राबिन दयाल ने बताया कि तम्बाकू के सेवन से शारीरिक रूप से हानि होती है। उसके प्रभाव से गंभीर रोग उत्पन्न होते है। जिसके कारण व्यक्ति को सामाजिक, आर्थिक, पारिवारिक हानि होती है। हमें तम्बाकू का न सेवन करते हुए खाने योग्य अच्छे पदार्थ का सेवन किया जाना चाहिए, जिससे शरीर स्वस्थ रहे।
विधिक साक्षरता शिविर में नालसा की गरीबी उन्मूलन की जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि किसी प्रकार से विधिक सहायता संबंधित एवं गरीबी उन्मूलन योजना के अंतर्गत सहायता व सलाह की आवश्यक पड़ती है तो विधिक सहायता के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
विधिक साक्षरता शिविर चाईल्ड लाईन के समन्वय से आयोजित किया गया।जिसमें चाईल्ड लाईन संयोजक श्री जितेन्द्र सुनारतिया ने तम्बाकू के दुष्परिणाम एवं चाईल्ड लाईन हेल्प लाईन नं. 1098 के संबंध में जानकारी दी। साथ ही तम्बाकू न खाने एवं उसके उत्पादकों का सेवन न करने के लिए तम्बाकू निषेध दिवस पर शपथ दिलाई।
शिविर में चाईल्ड लाईन के टीम सदस्य श्री चेतन गायकवाड़, श्रीमती मोनिका पटेल, रेवाबाग आगनबाड़ी कार्यकर्ता बबीता सूर्यवंशी, संगीता सूर्यवंशी, जमना नगर आगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता राठौर, संतोषी सोनी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

